Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: मामूली कहासुनी से जान से मरने-मारने पर उतरे दोस्त, हंसिया से किया जानलेवा हमला

Lucknow News: मामूली कहासुनी से जान से मरने-मारने पर उतरे दोस्त, हंसिया से किया जानलेवा हमला

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन चाहे जितनी भी सख्ती दिखा रहा हो, लेकिन अपराधियों के हौसले कम होते नहीं दिख रहे हैं। ताजा मामला चिनहट थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां दो दुकानदारों के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट से होते हुए जानलेवा हमले तक पहुंच गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्ती में आई दरार ने लिया खूनी मोड़

मिली जानकारी के अनुसार, चिनहट क्षेत्र में एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने बहराइच निवासी 40 वर्षीय शहाबुद्दीन सब्जी का ठेला लगाता है। वहीं, उसी इलाके में बहराइच के ही केसरगंज निवासी 57 वर्षीय अजीमुद्दीन अपने बेटे के साथ गन्ने के जूस का ठेला लगाता है। बताया जा रहा है कि दोनों न सिर्फ एक-दूसरे को पहले से जानते थे, बल्कि पहले एक ही दुकान में साथ मिलकर काम भी करते थे।

करीब एक महीने पहले दोनों ने आपसी सहमति से दुकानें अलग कर ली थीं, लेकिन इसी फैसले के बाद से दोनों के बीच तनातनी शुरू हो गई थी, जो धीरे-धीरे बढ़ती चली गई।

हंसिया से किया हमला

गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे दोनों के बीच फिर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान अजीमुद्दीन ने अपने ठेले से गन्ना काटने वाली हंसिया उठाकर शहाबुद्दीन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने शहाबुद्दीन के सिर और कमर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आरोपी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शहाबुद्दीन को तुरंत लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, आरोपी अजीमुद्दीन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें