Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: हाईकोर्ट का वकील इंदिरा नहर में कूदा, बचाने के लिए रिश्तेदार ने भी लगा दी छलांग, परिवारिक कलह बनी वजह

Lucknow News: हाईकोर्ट का वकील इंदिरा नहर में कूदा, बचाने के लिए रिश्तेदार ने भी लगा दी छलांग, परिवारिक कलह बनी वजह

Lucknow News High Court Advocate Jumped in Indira Canal
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: राजधानी लखनऊ की एक शांत रात शुक्रवार को अफरा-तफरी में बदल गई, जब चिनहट थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा नहर में एक अधिवक्ता ने कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। चौंकाने वाली बात ये रही कि अधिवक्ता को बचाने के लिए उसका रिश्तेदार भी नहर में कूद पड़ा, लेकिन दुर्भाग्यवश वह भी तेज बहाव में बह गया। दोनों की तलाश अब तक जारी है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

क्या है घटना?

मूल रूप से मऊ जनपद के रहने वाले 37 वर्षीय अधिवक्ता अनुपम त्रिपाठी, लखनऊ के अमिटी यूनिवर्सिटी गेट नंबर 4 के पास रह रहे थे। बताया गया कि शुक्रवार देर रात वे चिनहट क्षेत्र में स्थित इंदिरा नहर के पास पहुंचे और अचानक उसमें छलांग लगा दी। उनके पीछे आ रहे 20 वर्षीय रिश्तेदार शिवम उपाध्याय ने जब यह दृश्य देखा तो वे बिना समय गंवाए नहर में कूद गए, ताकि अनुपम को बचा सकें।

मगर इंदिरा नहर का बहाव इतना तेज था कि दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद चिनहट पुलिस टीम ने रेस्क्यू के लिए SDRF (स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स) को बुलाया। रातभर और फिर शनिवार सुबह से गोताखोरों और SDRF की टीम दोनों की तलाश में जुटी रही, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

पारिवारिक विवाद बना कारण

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अधिवक्ता अनुपम त्रिपाठी का अपने परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। माना जा रहा है कि घरेलू तनाव के चलते वे मानसिक रूप से काफी परेशान थे और शायद इसी वजह से उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि अभी तक पुलिस ने यह नहीं बताया है कि विवाद किस बात को लेकर था।

परिजनों से पूछताछ जारी

पुलिस के मुताबिक मामला काफी संवेदनशील है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों से बातचीत के आधार पर यह समझने की कोशिश हो रही है कि अनुपम त्रिपाठी ने नहर में छलांग क्यों लगाई। साथ ही, SDRF और गोताखोरों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है ताकि दोनों युवकों का जल्द से जल्द कोई पता लगाया जा सके।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें