Translate Your Language :

Breaking News
‘बिना पैर के दूर तक जाता है…’—UP में ‘पंडित’ शब्द पर फिर विवाद, अब 7वीं की संस्कृत परीक्षा पर उठे सवाल Hapur News: हापुड़ में वाहन ठगी का बड़ा गिरोह बेनकाब, कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपितों पर FIR Aligarh News: अलीगढ़ में पुरानी रंजिश ने ली जान – मामूली झगड़े का खौफनाक अंजाम, युवक की चाकू से हत्या UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: अतिक्रमण हटाने के नाम पर पुलिस ने की बेरहमी से ई-रिक्शा चालक की पिटाई, अस्पताल में भर्ती

Lucknow News: अतिक्रमण हटाने के नाम पर पुलिस ने की बेरहमी से ई-रिक्शा चालक की पिटाई, अस्पताल में भर्ती

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के निशातगंज चौराहे पर शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें पुलिसकर्मियों ने अतिक्रमण हटाने के दौरान एक ई-रिक्शा चालक को बेरहमी से पीट दिया। इस पिटाई के कारण चालक बेहोश हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कैसे हुआ विवाद?

शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे महानगर थाना क्षेत्र के निशातगंज चौराहे पर पुलिस और नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रही थी। इसी दौरान ई-रिक्शा चालक नूर से पुलिसकर्मियों की कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिसकर्मियों ने नूर की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया।

Read Also– Lucknow News Today: पूर्व सांसद के पोते ने IT कंपनी में मचाया उत्पात, फायरिंग और मारपीट के बाद हुआ गिरफ्तार

घटना के बाद भड़का गुस्सा

पुलिस की इस बर्बरता को देखकर मौके पर मौजूद वाहन चालक और राहगीर आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और चौराहे पर जाम लगा दिया। स्थानीय लोगों ने इस अमानवीय घटना का पुरजोर विरोध किया और आरोप लगाया कि पुलिस अक्सर गरीब वाहन चालकों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार करती है।

पुलिस की सफाई

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसी तरह भीड़ को शांत कराया। घायल ई-रिक्शा चालक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले पर महानगर थाना प्रभारी का कहना है कि ई-रिक्शा चालक रोजे की वजह से बेहोश हो गया था और अब वह स्वस्थ है। वहीं, एसीपी महानगर ने बताया कि ई-रिक्शा चालक को मामूली चोटें आई हैं और मामले की जांच की जा रही है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें