Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: कैसरबाग बस अड्डे से बुर्का पहनी महिला गिरफ्तार, यूपी STF ने बरामद की 4 पाकिस्तानी पिस्टल

Lucknow News: कैसरबाग बस अड्डे से बुर्का पहनी महिला गिरफ्तार, यूपी STF ने बरामद की 4 पाकिस्तानी पिस्टल

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कैसरबाग बस अड्डे से एक बुर्का पहनी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से चार पाकिस्तानी पिस्टल बरामद की गईं। बताया जा रहा है कि महिला मेरठ से बस के जरिए लखनऊ पहुंची थी और शाहगंज, जौनपुर में हथियारों की डिलीवरी करने वाली थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गुप्त सूचना पर STF ने दी दबिश
बुधवार को मेरठ रीजन के सोहराब गेट डिपो से चलकर लखनऊ पहुंची एक रोडवेज बस में STF की टीम पहले से अलर्ट थी। जैसे ही बस कैसरबाग बस अड्डे पहुंची, सादी वर्दी में मौजूद STF टीम ने बस में घुसकर कार्रवाई शुरू कर दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से यात्रियों में हड़कंप मच गया। टीम ने बस में मास्क पहनी एक बुर्कानशीं महिला को घेर लिया और बस से नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार महिला तस्कर, जौनपुर की रहने वाली
STF की जांच में पता चला कि गिरफ्तार महिला जौनपुर जिले के रुदौली की रहने वाली मुस्कान तिवारी है। वह अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह की सक्रिय सदस्य बताई जा रही है। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि वह मेरठ से अवैध हथियार लेकर लखनऊ आई थी और यहां से उसे शाहगंज, जौनपुर पहुंचाना था।

पाकिस्तानी पिस्टल के साथ पकड़ी गई महिला
गिरफ्तारी के दौरान मुस्कान तिवारी के पास से चार हाई-क्वालिटी पाकिस्तानी पिस्टल बरामद हुईं। सूत्रों के मुताबिक, प्रत्येक पिस्टल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है और इस तस्करी के लिए महिला को 50 हजार रुपये का भुगतान किया गया था। मुस्कान तिवारी ने बताया कि वह मेरठ से लखनऊ तक का ₹425 का बस टिकट लेकर आई थी और आगे शाहगंज जाने की योजना थी।

STF कर रही गहन पूछताछ, गिरोह से जुड़े हो सकते हैं बड़े नाम
गिरफ्तारी के बाद महिला को वजीरगंज थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह के तार पाकिस्तान या अन्य संगठनों से तो नहीं जुड़े हैं। STF इस बात की भी जांच कर रही है कि यह महिला पहली बार हथियारों की तस्करी कर रही थी या पहले भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त रही है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें