Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » Mahakumbh Prayagraj 2025 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बेटे के साथ संगम में लगाई पुण्य की डुबकी

Mahakumbh Prayagraj 2025 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बेटे के साथ संगम में लगाई पुण्य की डुबकी

Mahakumbh Prayagraj 2025
Facebook
X
WhatsApp

Akhilesh Yadav in Mahakumbh: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरिद्वार के बाद अब महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगायी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सपा प्रमुख रविवार दोपहर बेटे अर्जुन के साथ बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। हवाई अड्डे से वह सीधे महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचे और पुत्र के साथ संगम में डुबकी लगायी। स्नान (Amrit Snan )करने के बाद अखिलेश यादव ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और फिर वहां पर मौजूद लोगों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maha Kumbh Mela 2025 : सपा मुखिया ने बेटे के साथ लगाई पुण्य की डुबकी 

हाल में ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ मेले में स्नान करने वालों के आंकड़ों पर सवाल खड़े किए थे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) रविवार दोपहर प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट से सीधे महाकुंभ मेला ( Maha Kumbh Mela 2025 ) क्षेत्र पहुंचेे। संगम तट पर पहुंचने के बाद सपा मुखिया ने बेटे अर्जुन के साथ पुण्य की डुबकी लगायी। स्नान करने के बाद अखिलेश यादव ने मां गंगा की पूजन और आरती की।

वह महाकुंभ मेला क्षेत्र में बने समाजवादी पार्टी के शिविर में भी जायेंगे। इसके साथ ही वह महाकुंभ में साधु-संतों से भी भेंट कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव बीते 23 जनवरी को महाकुंभ पहुंचने वाले थे। लेकिन किसी अपरिहार्य कारणवश उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया था।

अब यह संभावना जतायी जा रही है कि आज गणतंत्र दिवस ( Republic Day ) के अवसर पर अखिलेश यादव महाकुंभ में (Akhilesh Yadav in Mahakumbh) डुबकी लगाने पहुंचेंगे। हालांकि सपा मुखिया के साथ और कौन वहां पहुंच रहा है। इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के प्रयागराज (Prayagraj ) आगमन की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

गंगा स्नान की तस्वीरें सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर वायरल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मकर संक्रांति (Makar Sankranti ) के दिन हरिद्वार में गंगा में डुबकी लगायी थी। हालांकि वह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई राजपाल सिंह यादव के अस्थि विसर्जन के लिए परिवार के साथ हरिद्वार पहुंचे थे। गंगा स्नान की तस्वीरें सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर की थी। तस्वीरों के साथ कैप्शन में सपा मुखिया ने लिखा था कि मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मां गंगा का आशीर्वाद लिया।

Shivani Verma
Author: Shivani Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें