Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » मैनपुरी » Mainpuri News: भाई के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी, गैस रिसाव से लगी आग में दर्दनाक मौत

Mainpuri News: भाई के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी, गैस रिसाव से लगी आग में दर्दनाक मौत

Woman dies tragically in fire caused by gas leak
Facebook
X
WhatsApp

Mainpuri News: एक पारिवारिक खुशी का माहौल रविवार को उस समय मातम में बदल गया जब एक महिला की गैस सिलेंडर से हुई आग में झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव की है, जहां लक्ष्मी नाम की महिला अपने भाई के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी अपने भाई की बेटी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने मायके भवानीपुर आई हुई थी। रविवार की शाम वह रसोई में खाना बना रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव हो गया और आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने लक्ष्मी को अपनी चपेट में ले लिया।

बेटी को आग की लपटों में घिरा देख उसकी मां उसे बचाने के लिए दौड़ीं, लेकिन वे भी झुलस गईं। दोनों को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया। वहीं, उसकी मां की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और इलाज जारी है।

लक्ष्मी का पति सनोज तोमर भारतीय सेना में कार्यरत हैं और फिलहाल लद्दाख में तैनात हैं। जैसे ही उन्हें इस हृदयविदारक हादसे की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों से छुट्टी लेकर घर के लिए रवाना हो गए।

लक्ष्मी की असमय मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। खुशियों से भरे घर में एकाएक सन्नाटा छा गया। जहां कुछ घंटों पहले ढोल-नगाड़ों की आवाजें गूंज रही थीं, अब वहां सिर्फ आंसुओं और सिसकियों की गूंज रह गई है। लक्ष्मी की ससुराल मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के नगला सिलावली गांव में है। वह अपने पीछे एक बच्चा और पति को छोड़ गई हैं।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें