Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » मथुरा » Mathura News: मथुरा ट्रक नमक रेस्टोरेंट में ₹30,000 के बिल पर बवाल, बाउंसरों की मारपीट का वीडियो वायरल

Mathura News: मथुरा ट्रक नमक रेस्टोरेंट में ₹30,000 के बिल पर बवाल, बाउंसरों की मारपीट का वीडियो वायरल

Facebook
X
WhatsApp

Mathura News: थाना हाईवे क्षेत्र स्थित ट्रक नमक रेस्टोरेंट एंड बार में ₹30,000 के बिल को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसा में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में है। वायरल फुटेज में होटल के बाउंसरों और स्टाफ को ग्राहकों से मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिल से शुरू हुई कहासुनी बनी मारपीट

जानकारी के अनुसार, मथुरा का एक परिवार रेस्टोरेंट में पार्टी करने पहुंचा था। पार्टी समाप्त होने पर जब बिल भुगतान की बारी आई, तो ₹30,000 के भुगतान को लेकर तकरार शुरू हो गई। परिवार के सदस्यों का कहना है कि कहा-सुनी के दौरान रेस्टोरेंट स्टाफ और बाउंसर अचानक आक्रामक हो गए और मारपीट शुरू कर दी।

परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि बाउंसरों ने सिर्फ पुरुषों को ही नहीं, बल्कि महिलाओं को भी धक्का देकर मारने की कोशिश की। पीड़ितों के अनुसार, इस हमले में परिवार के कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखी मारपीट

परिवार ने जब होटल से सीसीटीवी फुटेज निकलवाया, तो उसमें बाउंसरों द्वारा की गई मारपीट स्पष्ट रूप से दिखाई दी। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही लोगों में रेस्टोरेंट प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों के प्रति रोष फैल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-रेस्टोरेंट में बिल को लेकर विवाद होना सामान्य है, लेकिन इस तरह महिलाओं और पुरुषों पर एक साथ हमला करना बेहद निंदनीय है।

थाना हाईवे इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने न्यूज़ ट्रैक के संवाददाता अमित शर्मा को बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई शिकायत या तहरीर दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है।

इंस्पेक्टर ने कहा कि “प्रारंभिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और मीडिया को अवगत कराया जाएगा।”

वर्तमान में रेस्टोरेंट प्रबंधन और बाउंसरों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर खासा आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें