Translate Your Language :

Breaking News
‘बिना पैर के दूर तक जाता है…’—UP में ‘पंडित’ शब्द पर फिर विवाद, अब 7वीं की संस्कृत परीक्षा पर उठे सवाल Hapur News: हापुड़ में वाहन ठगी का बड़ा गिरोह बेनकाब, कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपितों पर FIR Aligarh News: अलीगढ़ में पुरानी रंजिश ने ली जान – मामूली झगड़े का खौफनाक अंजाम, युवक की चाकू से हत्या UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार

Home » दिल्ली » Parliament Monsoon Session 2025: ऑनलाइन गेमिंग बिल राज्यसभा में पारित, लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Parliament Monsoon Session 2025: ऑनलाइन गेमिंग बिल राज्यसभा में पारित, लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Parliament Monsoon Session 2025: ऑनलाइन गेमिंग बिल राज्यसभा में पारित, लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए हुई स्थगित
Facebook
X
WhatsApp

नई दिल्ली : संसद का मॉनसून सत्र 2025 बुधवार (21 अगस्त) को हंगामे के बीच खत्म हो गया। विपक्ष ने 130वें संविधान संशोधन बिल और बिहार में वोटर रिविजन के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्ष की मांग पर चर्चा सुचारु ढंग से न हो पाने के चलते कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही। आखिरकार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन में मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राज्यसभा से पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल

सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऑनलाइन गेमिंग बिल पेश किया। विपक्षी सांसदों के विरोध और नारेबाजी के बीच उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने विधेयक को ध्वनिमत से पारित करा दिया। उन्होंने कहा— जो पक्ष में हैं वे ‘हाँ’ कहें और जो खिलाफ हैं वे ‘नहीं’। इसके बाद विधेयक को मंजूरी दे दी गई।

लोकसभा में केवल 37 घंटे चली चर्चा

लोकसभा स्पीकर ने जानकारी दी कि पूरे मॉनसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही केवल 37 घंटे ही चल पाई। इस दौरान 12 विधेयक पारित हुए और 55 सवालों के मौखिक जवाब दिए गए। हालांकि विपक्ष के लगातार हंगामे के चलते कई अहम मुद्दों पर चर्चा अधूरी रह गई।

विपक्ष पर स्पीकर का निशाना

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा—
“सदन में विपक्ष का आचरण लोकतंत्र की मूल भावना और संसद की गरिमा के खिलाफ रहा है। देश की जनता देख रही है कि किस तरह महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा को बाधित किया जा रहा है।”

samratnewstv
Author: samratnewstv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें