Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » देश-विदेश » Wangchuk Arrested : राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत सोनम वांगचुक गिरफ्तार लद्दाख हिंसा के बाद केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई, आंदोलन पर लग सकता है ब्रेक

Wangchuk Arrested : राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत सोनम वांगचुक गिरफ्तार लद्दाख हिंसा के बाद केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई, आंदोलन पर लग सकता है ब्रेक

Wangchuk Arrested : राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत सोनम वांगचुक गिरफ्तार लद्दाख हिंसा के बाद केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई, आंदोलन पर लग सकता है ब्रेक
Facebook
X
WhatsApp

Wangchuk Arrested : लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक संरक्षण दिलाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत की गई है।प्रशासन का आरोप है कि वांगचुक के कथित भड़काऊ बयानों के चलते लेह में बीते दिनों प्रदर्शन हिंसक हो गया था, जिसमें कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए, साथ ही सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अंदेशा था गिरफ्तारी का

वांगचुक ने कुछ दिन पहले ही आशंका जताई थी कि सरकार उन्हें हिरासत में ले सकती है। उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें जेल भेजा गया, तो “जेल के अंदर वाला सोनम वांगचुक बाहर वाले से ज्यादा खतरनाक साबित होगा।”

क्या है NSA?

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून सरकार को यह अधिकार देता है कि वह किसी भी व्यक्ति को बिना मुकदमे के हिरासत में रख सकती है, यदि वह सार्वजनिक व्यवस्था या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना जाए।

शांतिपूर्ण आंदोलन के बीच गिरफ्तारी

वांगचुक बीते कई महीनों से लद्दाख में भूख हड़ताल, पदयात्रा और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी गिरफ्तारी को आंदोलन की गति को थामने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि लद्दाख में आंदोलन किस दिशा में बढ़ता है।

samratnewstv
Author: samratnewstv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें