Home » लाइफ स्टाइल » दौलत बनाने के लिए क्यों जरूरी है वर्क-लाइफ बैलेंस की कुर्बानी? सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस पोस्ट ने खोली मिडिल क्लास की पोल

दौलत बनाने के लिए क्यों जरूरी है वर्क-लाइफ बैलेंस की कुर्बानी? सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस पोस्ट ने खोली मिडिल क्लास की पोल

middle class family struggling and working hard
Facebook
X
WhatsApp

आजकल सोशल मीडिया पर काम, पैसा और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर एक तीखी बहस छिड़ी हुई है. इस चर्चा की शुरुआत प्रेम सोनी नाम के एक स्ट्रैटेजिक एडवाइजर की वायरल पोस्ट से हुई है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. उन्होंने अपनी इस पोस्ट के जरिए उस कड़वे सच को उजागर किया है, जिसे स्वीकार करने से मिडिल क्लास हमेशा कतराता है. उनका साफ कहना है कि बिना किसी बड़ी कुर्बानी के पुश्तैनी दौलत और अमीर घराने नहीं बनाए जा सकते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रेम सोनी के अनुसार, आज देश के जिन मारवाड़ी कारोबारी घरानों की संपत्ति करोड़ों में है, उनके इतिहास में जाने पर एक बड़ा संघर्ष नजर आता है. उनके बुजुर्गों या पिताओं ने धूल भरे गोदामों में राते बिताई हैं, रोजाना सोलह-सोलह घंटे कठिन मेहनत की है और कभी छुट्टियों का आनंद नहीं लिया. उन्होंने खुद सारी तकलीफें झेलीं ताकि आने वाली पीढ़ियों को वित्तीय रूप से पूरी तरह आजाद किया जा सके और उन्हें कभी नौकरी के लिए संघर्ष न करना पड़े.

इसके उलट, भारतीय मिडिल क्लास की मानसिकता हमेशा सेफ खेलने वाली रही है. मिडिल क्लास परिवारों में पिताओं ने हमेशा पारंपरिक नौ से पांच की सुरक्षित नौकरी चुनी और अपनी सारी बचत को सात फीसदी ब्याज वाली एफडी में डालकर संतोष कर लिया. परिवार में किसी ने बड़ा जोखिम उठाने की हिम्मत नहीं दिखाई, जिससे कभी कोई मजबूत एसेट या पुश्तैनी बिजनेस बेस तैयार ही नहीं हो पाया.

वायरल पोस्ट में आज की युवा पीढ़ी पर भी बड़ा तंज कसा गया है. बिना किसी पारिवारिक पूंजी के युवा आज शुरुआती दौर में ही पांच दिन का हफ्ता, पूरी आठ घंटे की नींद, मेंटल हेल्थ लीव और यूरोपियन स्टाइल का वर्क-लाइफ बैलेंस चाहते हैं. लेखक का मानना है कि यदि किसी भी पीढ़ी ने कड़ा संघर्ष करने से इनकार कर दिया और चौदह घंटे काम करने को टॉक्सिक हसल कल्चर कहकर नकार दिया, तो आने वाली पीढ़ियों को भी हमेशा संघर्ष ही करना पड़ेगा.

सोशल मीडिया पर इस थ्योरी के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स दो अलग-अलग धड़ों में बंट गए हैं. एक वर्ग का मानना है कि शून्य से शिखर तक पहुंचने के लिए ऐसी भीषण मेहनत जरूरी है, जबकि दूसरा वर्ग इसे सेहत के साथ खिलवाड़ और गलत मानता है. बहरहाल, यह बहस एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि बिना पेड़ लगाए उसके मीठे फलों की उम्मीद करना बेमानी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें