बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान की ब्लॉकबस्टर जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। शाहरुख खान की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ का नया गाना ‘डैडी कूल’ इंटरनेट पर रिलीज होते ही सनसनी फैला चुका है। इस गाने में दोनों सितारों की गजब की केमिस्ट्री देखकर फैंस के बीच उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है और सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा हो रही है।
इस गाने का सबसे बड़ा और खास आकर्षण करीना कपूर खान का बेहद ग्लैमरस और बोल्ड अवतार है। लगभग 15 लंबे वर्षों के बाद शाहरुख और करीना की ये आइकॉनिक जोड़ी एक साथ स्क्रीन साझा कर रही है। इससे पहले साल 2011 में आई फिल्म ‘रा.वन’ में इन दोनों कलाकारों ने साथ काम किया था, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था। अब इतने लंबे अंतराल के बाद इनकी वापसी ने सिनेमाप्रेमियों की पुरानी यादों को ताजा कर दिया है।
गाने ‘डैडी कूल’ में करीना कपूर ने लाल रंग का स्टनिंग डीप-नेक गाउन पहना है, जो इस रेट्रो-डिस्को थीम वाले गाने पर पूरी तरह फिट बैठ रहा है। उनका यह बोल्ड मेकअप, किलर हेयरस्टाइल और कैमरे के सामने दिए गए आत्मविश्वास से भरे पोज उन्हें इस पूरे फ्रेम का मुख्य आकर्षण बना रहे हैं। दो बच्चों की मां होने के बावजूद करीना की फिटनेस और उनकातिलकश अंदाज हर किसी को हैरान कर रहा है।
गाने में सिर्फ उनका पहनावा ही नहीं, बल्कि उनके डांस मूव्स और आंखों के तीखे भाव भी देखने लायक हैं। करीना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ कपड़ों या गानों के सहारे नहीं, बल्कि अपने दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और कॉन्फिडेंस के दम पर किसी भी गाने को सुपरहिट बना सकती हैं। उनके इस नए अवतार को फैंस द्वारा भरपूर प्यार मिल रहा है और इंटरनेट पर उनकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं।
आपको बता दें कि शाहरुख खान की यह एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ इस साल के अंत में यानी 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के खास मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म के इस गाने ने रिलीज के साथ ही जिस तरह का क्रेज पैदा किया है, उससे साफ है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।










