Translate Your Language :

Home » धर्म » पर्व-त्यौहार » Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा पर इन मंत्रों के जप करने से बनेंगे सालों बिगड़े काम

Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा पर इन मंत्रों के जप करने से बनेंगे सालों बिगड़े काम

माघ पूर्णिमा के दिन विशेष मंत्रों का जाप करने से जीवन में आ रही बाधाओं को दूर किया जा सकता है।
Facebook
X
WhatsApp

Magh Purnima 2025: इस दिन भगवान विष्णु, चंद्र देव और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. आइए हम आपको बताते है कि इस दिन किन मंत्रों के जाप से मिलता है भक्तों को फायदा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्त्व माना जाता है, महाकुम्भ में हुए अमृत स्नान के बाद अब माघ पूर्णिमा स्नान का समय नजदीक आ रहा है। इस दिन श्रीहरि, माता लक्ष्मी और चन्द्रमा की पूजा का विशेष महत्त्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भक्त अपने घर पर सत्यनारायण भगवान की कथा के साथ पूजा अर्चना करते हैं। ये भी माना जाता है इस दिन गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान और दान पुण्य करना बहुत ही लाभकारी होता है। आइए जानते है इस दिन स्नान दान करने और किन मंत्रो का जप करना भक्तों के लिए फलदायी होगा।

Magh Purnima Mantra

इस दिन प्रातः स्नान के बाद दान-पुण्य करना चाहिए तथा इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। इनमें से किसी भी मंत्र का जाप आप कर सकते हैं क्योंकि ये सभी मंत्र लक्ष्मीपति भगवान विष्णु को समर्पित हैं। इन मंत्रों के जाप से भगवान विष्णु के साथ साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। और भक्तजनों पर अपनी विशेष कृपा बरसातीं हैं। जिससे भक्तजनों के जीवन में सुख-समृद्धि, वैभव और आरोग्य बना रहता हैं।

  • ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः॥
  • ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:॥
  • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा॥
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय॥

माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार 11 फरवरी को शाम 6:55 पर माघ पूर्णिमा की तिथि लग जाएगी, और वो अगले दिन 12 फरवरी को 07:22 बजे तक रहेगी, क्योंकि उदया तिथि को हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा मान्यता दी जाती है। इसलिए ही माघ पूर्णिमा तिथि 12 फरवरी को मनाई जाएगी। वहीं चंद्रोदय शाम 5.59 पर होगा। इस पुर्णिमा पर स्नान के लिए सुबह 5.19 बजे से 6.10 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं अमृत काल शाम 5.55 बजे से 07.35 बजे तक रहेगा । इस दौरान आप अपने सारे शुभ काम कर सकते हैं लेकिन दान पुण्य करने के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह का रहेगा ।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। सम्राट न्यूज़ टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

इसे भी पढ़े-

Kajal Tiwari
Author: Kajal Tiwari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें