Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » चन्दौली » Chandauli News: प्रवासी भारतीयों के अन्यायपूर्ण निर्वासन के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

Chandauli News: प्रवासी भारतीयों के अन्यायपूर्ण निर्वासन के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

Congress protests against unjust deportation of NRIs
Facebook
X
WhatsApp

Chandauli News Today:  अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय प्रवासियों के अन्यायपूर्ण निर्वासन के विरोध में चंदौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से आवाज उठाई और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में एकत्रित होकर अमेरिकी सरकार के इस फैसले का विरोध किया। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि यह अन्याय भारतीय प्रवासियों की गरिमा और मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक हो गया है कि हम इस अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं।

सरकार के रवैये पर नाराजगी
धर्मेंद्र तिवारी ने सरकार के रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि देश के नागरिकों के हक में खड़े होने और उनके मानवीय अधिकारों की रक्षा करने के बजाय सरकार इन अमानवीय कार्यों को उचित ठहरा रही है। यह शर्मनाक है और इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

जनसमर्थन और मांगें
धरने में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि केंद्र सरकार को इस विषय पर अमेरिकी प्रशासन से बातचीत करनी चाहिए और भारतीय प्रवासियों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने जोर देकर कहा कि यदि सरकार जल्द इस विषय पर कार्रवाई नहीं करती है, तो विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।

रिपोर्ट: दिनेश यादव

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें