Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: ओवरटेक का विरोध करने पर स्कूल मालिक के बेटों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक

Lucknow News: ओवरटेक का विरोध करने पर स्कूल मालिक के बेटों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में देर रात पुलिस गश्त और चेकिंग के बावजूद कुछ असामाजिक तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ठाकुरगंज इलाके में सामने आया, जहां कार ओवरटेक करने का विरोध करने पर बाइक सवार युवकों ने कार सवार युवक पर गोली चला दी। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हवा में फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कब्रिस्तान से घर लौटते समय हुआ विवाद

बालागंज निवासी सलमान ने बताया कि वह गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात अपने दोस्त के साथ कब्रिस्तान से लौट रहे थे। जब वे मालिखाना सराय चौराहे के पास पहुंचे, तो CMS स्कूल के समीप कुछ युवक बाइक और स्कूटी से गलत दिशा में ओवरटेक कर रहे थे। सलमान ने बताया कि काफी देर तक हॉर्न बजाने के बावजूद वे रास्ता नहीं दे रहे थे। जब कार रोककर विरोध जताया गया, तो बाइक सवार युवकों ने अभद्रता शुरू कर दी।

गोली चलाकर फरार हुए आरोपी

सलमान के अनुसार, बहस के बाद आरोपियों ने एक गोली उन पर चला दी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपियों ने हवा में भी फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान पता चला कि फायरिंग करने वाले युवक यूसुफ और मोनिस हैं, जो कि ठाकुरगंज स्थित कोलंबिया फाउंडेशन स्कूल के मालिक के बेटे हैं। पुलिस को मौके से दो खोखे बरामद हुए हैं और पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

इस वारदात ने एक बार फिर से शहर में बढ़ती दबंगई और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। लखनऊ में इस तरह की घटनाओं से आम जनता में भय का माहौल बनता जा रहा है, जिससे निपटने के लिए प्रशासन को और सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें