Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » बुलंदशहर » Bulandshahr News: बुलंदशहर में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Bulandshahr News: बुलंदशहर में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र में 14 लाख रुपये की लूट में शामिल 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश कलाम को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने बदमाश के पास से डेढ़ लाख रुपये, तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। घायल लुटेरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कैसे हुआ ऑपरेशन लंगड़ा?

शिकारपुर के सीओ शिव ठाकुर के अनुसार, पहासू थाना प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह और स्वाट देहात प्रभारी पम्मी चौधरी की टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश कलाम घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान कलाम पुत्र मोहम्मद सिद्दीक निवासी सिकंदराबाद, बुलंदशहर के रूप में हुई है।

14 लाख की लूट में था शामिल

सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि बदमाश कलाम ने 15 फरवरी को पहासू क्षेत्र में भैय्यापुर बम्बे के पास अपने साथियों के साथ मिलकर पशु व्यापारी नदीम की गाड़ी रुकवाकर 14 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस लंबे समय से इस गिरोह की तलाश में थी।

पुलिस की सख्ती से बदमाशों में हड़कंप

बुलंदशहर पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। हाल के दिनों में कई एनकाउंटर हुए हैं, जिससे अपराधियों में दहशत है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एसएसपी श्लोक कुमार ने साफ कर दिया है कि अपराधियों के लिए बुलंदशहर में कोई जगह नहीं है। अगर कोई अपराध करेगा तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें