Home » देश-विदेश » जेनसेन हुआंग के तलाक की अटकलें: क्या एनवीडिया चीफ की पत्नी बन सकती हैं दुनिया की सबसे अमीर महिला?

जेनसेन हुआंग के तलाक की अटकलें: क्या एनवीडिया चीफ की पत्नी बन सकती हैं दुनिया की सबसे अमीर महिला?

Facebook
X
WhatsApp

टेक जगत के गलियारों में इन दिनों एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेनसेन हुआंग की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चाएं गर्म हैं. दुनिया की जानी-मानी एआई चिप निर्माता कंपनी के मुखिया की शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है, जिसके चलते उनके तलाक की खबरें काफी तेजी से फैल रही हैं. इस पूरे मामले ने तब तूल पकड़ा जब मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि जेनसेन हुआंग ने कंपनी के कर्मचारियों को भेजे गए एक गोपनीय संदेश में अपनी पत्नी लोरी हुआंग के प्रति बेवफाई की बात स्वीकार की है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जेनसेन और लोरी हुआंग का वैवाहिक रिश्ता करीब 41 साल पुराना है, जो अब तक बेहद मजबूत माना जाता था. लेकिन इस चौंकाने वाले कबूलनामा सामने आने के बाद उनके अलग होने की अटकलें तेज हो गई हैं. इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि यदि यह कपल कानूनी रूप से अलग होने का बड़ा फैसला लेता है, तो इसका असर टेक इंडस्ट्री और ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट दोनों पर देखने को मिल सकता है, क्योंकि दोनों की कुल संपत्ति काफी विशाल है.

विशेषज्ञों की मानें तो अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के पारिवारिक और संपत्ति संबंधी कानूनों के नियमों के मुताबिक, तलाक की स्थिति में संपत्ति का बड़ा हिस्सा बटवारा हो सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि लोरी हुआंग अपने पति से अलग होती हैं, तो उन्हें सेटलमेंट के तौर पर करीब 80 अरब डॉलर यानी लगभग 7 लाख करोड़ रुपए मिलने की संभावना जताई जा रही है.

अगर यह तलाक वाकई होता है और इतनी भारी-भरकम राशि सेटलमेंट में मिलती है, तो वैश्विक बिजनेस जगत में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है. वित्तीय अनुमानों के आधार पर यह चर्चा जोरों पर है कि लोरी हुआंग इस कानूनी समझौते के बाद दुनिया की सबसे अमीर महिला की सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर सकती हैं.

फिलहाल, एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग और उनके परिवार की तरफ से इस निजी मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. हालांकि, एआई चिप मार्केट में सफलता के झंडे गाड़ने वाली कंपनी के बॉस की जिंदगी में आए इस भूचाल ने दुनियाभर के निवेशकों और मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें