Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » झाँसी » Jhansi News: प्रेम विवाह से गुस्साये घरवालों ने पंचायत में ही प्रेमी जोड़े की कर दी पिटाई, डीआईजी से सुरक्षा की गुहार

Jhansi News: प्रेम विवाह से गुस्साये घरवालों ने पंचायत में ही प्रेमी जोड़े की कर दी पिटाई, डीआईजी से सुरक्षा की गुहार

Facebook
X
WhatsApp

Jhansi News: प्रेम विवाह को लेकर एक बार फिर समाज की पुरानी सोच और हिंसक प्रवृत्ति का उदाहरण सामने आया है। झांसी जिले के बरुआसागर थाना क्षेत्र के टुकनपुरा गांव में एक प्रेमी जोड़े को पंचायत में बुलाकर बुरी तरह पीटा गया। लड़की के परिवार वालों ने पंचायत बुलाई थी, लेकिन किसी समाधान पर पहुंचने से पहले ही उन्होंने युवक और उसकी पत्नी को सरेआम मारपीट का शिकार बना दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

क्या है पूरा मामला?

झांसी जिले की रहने वाली पूनम कुशवाहा और रामकुमार लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों ने जब अपने परिवार से शादी की बात की तो लड़की के घरवालों ने इसका कड़ा विरोध किया। परिवार की मर्जी के बिना शादी करने का फैसला करने पर पूनम और रामकुमार ने कोर्ट मैरिज कर ली।

शादी के कुछ दिनों बाद लड़की के परिजनों ने दोनों को बरुआसागर बुलाया और वहां एक पंचायत बुलाई गई। उम्मीद थी कि पंचायत इस विवाद का हल निकालेगी, लेकिन इससे पहले ही लड़की के परिजनों ने प्रेमी जोड़े पर हमला कर दिया। पंचायत में मौजूद लोग तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने भी हस्तक्षेप नहीं किया।

डीआईजी से लगाई गुहार

मारपीट की इस घटना के बाद पीड़ित प्रेमी जोड़े ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस के रवैये से निराश होकर दोनों ने अपने परिजनों के साथ झांसी के डीआईजी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की।

पीड़ित लड़की की आपबीती

पूनम कुशवाहा ने कहा, “हमने अपनी मर्जी से शादी की है, लेकिन मेरे घरवाले इसे स्वीकार नहीं कर रहे। पंचायत में मेरे पति को बेरहमी से पीटा गया, मुझे भी नहीं छोड़ा गया। अब हमें अपनी जान का खतरा है। पुलिस ने भी हमारी कोई मदद नहीं की, इसलिए हम डीआईजी साहब के पास आए हैं। हमें बस न्याय और सुरक्षा चाहिए।”

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें