Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » Moradabad News: दो युवकों को बुलाकर बनाया बंधक, पार्षद के बेटे की पीट-पीटकर हत्या

Moradabad News: दो युवकों को बुलाकर बनाया बंधक, पार्षद के बेटे की पीट-पीटकर हत्या

Facebook
X
WhatsApp

Moradabad News: जिले के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव कुचावली में शनिवार की देर शाम एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली वारदात सामने आई, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। मामूली पैसे के विवाद में एक पार्षद के बेटे की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कैसे शुरू हुआ विवाद

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के काजीपुरा निवासी और वार्ड 10 के पार्षद के बेटे निखिल पाल ने कुछ समय पहले गांव कुचावली के एक युवक को ₹5000 उधार दिए थे। जब निखिल ने अपना पैसा वापस मांगा, तो आरोपी युवक ने चालाकी से उसे गांव बुलाया और पैसे लौटाने की बात कही।

बंधक बनाकर की गई पिटाई

जैसे ही निखिल अपने चचेरे भाई के साथ गांव कुचावली पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपी ने अपने 10–15 साथियों और घर की महिलाओं के साथ मिलकर निखिल और उसके भाई पर हमला कर दिया। चश्मदीदों के अनुसार, निखिल को जबरन एक हीरो बाइक से बांध दिया गया और लाठी-डंडों से तब तक पीटा गया जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं।

इस वारदात की सबसे शर्मनाक बात यह रही कि जब यह हिंसक हमला हो रहा था, तब आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। किसी ने न तो बीच-बचाव करने की कोशिश की और न ही समय रहते पुलिस को सूचना दी। यह समाज के संवेदनहीन होते जाने की दर्दनाक मिसाल बन गई।

मुख्य आरोपी फरार

पुलिस को इस घटना की जानकारी निखिल के परिवारवालों से मिली, जिन्होंने गांव के कुछ लोगों से खबर मिलने के बाद तुरंत सहायता मांगी। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और निखिल के चचेरे भाई को किसी तरह छुड़ाया, लेकिन तब तक निखिल की जान जा चुकी थी। इस बीच हमला करने वाले सभी आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें