Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: लखनऊ में वरिष्ठ पत्रकार ने की आत्महत्या, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Lucknow News: लखनऊ में वरिष्ठ पत्रकार ने की आत्महत्या, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। इंदिरानगर इलाके में रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन सिंह ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

घर पर अकेला था मासूम बेटा

जानकारी के अनुसार, मनमोहन सिंह के साथ उनकी पत्नी और तीन साल का बेटा रहता था। घटना के वक्त उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं और घर पर केवल उनका छोटा बेटा ही मौजूद था। यह सोचकर ही दिल दहल जाता है कि उस मासूम ने न जाने क्या महसूस किया होगा जब उसके पिता ने इतना बड़ा कदम उठाया।

स्थानीय लोग तुरंत पहुंचे मौके पर

स्थानीय लोगों ने जब मनमोहन सिंह के घर का दरवाज़ा काफी देर तक बंद देखा और उन्हें कहीं आता-जाता नहीं पाया, तो उन्हें शक हुआ। लोगों ने किसी तरह दरवाज़ा खोलकर जब अंदर देखा, तो सब सन्न रह गए। मनमोहन सिंह का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला।

तुरंत ही इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। डायल 112 और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोसियों की मदद से उन्हें तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कई पहलुओं पर की जा रही जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनसे बातचीत की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मनमोहन सिंह इन दिनों एक पीआर एजेंसी में कार्यरत थे। उनके किसी व्यक्तिगत तनाव या पारिवारिक विवाद को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने यह भी कहा है कि यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी जाती है, तो मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें