Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: BJP सांसद संजय सेठ के घर चोरी से मचा हड़कंप, छह नौकरों पर शक – गौतमपल्ली थाने में दर्ज हुई FIR

Lucknow News: BJP सांसद संजय सेठ के घर चोरी से मचा हड़कंप, छह नौकरों पर शक – गौतमपल्ली थाने में दर्ज हुई FIR

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में अपराध के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार चोरों ने किसी आम आदमी के नहीं, बल्कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद संजय सेठ के घर को ही निशाना बना लिया। विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके आवास से डेढ़ लाख रुपये नकद और कीमती ज्वैलरी चोरी हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मामले की शिकायत सांसद संजय सेठ के सुरक्षा अधिकारी ने गौतमपल्ली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छह नौकरों पर जताया गया संदेह

चोरी की वारदात के बाद संजय सेठ के घर में काम करने वाले छह नौकरों पर शक जताया गया है। इनमें गुलाब सिंह रावत, फूलचंद्र पाठक, शिवनाथ यादव, सोनू सिंह, शंकर और संतोष के नाम शामिल हैं। शिकायत में बताया गया है कि घटना उस वक्त हुई जब घर में कोई मौजूद नहीं था। संदेह है कि इन नौकरों ने ही मिलकर घर में रखी नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया।

बताते चलें कि संजय सेठ की पत्नी लीना सेठ शालीमार कॉर्पोरेशन लिमिटेड की निदेशक भी हैं। जिस समय चोरी हुई, उस वक्त लीना सेठ अपने विभूतिखंड स्थित कार्यालय गई हुई थीं।

ऑफिस से लौटने पर चला चोरी का पता

तहरीर के मुताबिक, 1 अप्रैल को लीना सेठ रोजाना की तरह अपने दफ्तर गई थीं। रात करीब आठ बजे जब वह घर लौटीं, तो बेडरूम में रखी अलमारी की दराज खुली मिली। जांच करने पर पता चला कि अलमारी से 50 रुपये के नोटों की गड्डी और सोने-हीरे के कीमती आभूषण गायब थे। लीना सेठ ने यह भी बताया कि होली के आसपास भी उनके घर से करीब एक लाख रुपये गायब हो गए थे। इस लिहाज से कुल मिलाकर 1.50 लाख रुपये की नकदी और ज्वैलरी चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

गौतमपल्ली थाने के इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जिन लोगों पर संदेह जताया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें