Home » हरियाणा » सीएम नायब सिंह सैनी बोले, गुरु साहिबान की शिक्षाएं समाज में एकता और भाईचारा मजबूत करती हैं

सीएम नायब सिंह सैनी बोले, गुरु साहिबान की शिक्षाएं समाज में एकता और भाईचारा मजबूत करती हैं

Facebook
X
WhatsApp

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के लाडवा स्थित उदासीन श्री ब्रहम अखाड़ा साहिब मांडी में आयोजित बाबा श्री चन्द महाराज के 532वें प्रकाश उत्सव समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया और अपने संबोधन में कहा कि महान गुरुओं की शिक्षाएं आज के समय में भी पूरी मानवता के लिए एक मजबूत प्रेरणास्रोत बनी हुई हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने दुनिया को मिलजुलकर रहने और ईमानदारी से मेहनत करने का मार्ग दिखाया। उनके बड़े साहिबजादे बाबा श्री चंद जी महाराज ने सादगी और त्याग भरा जीवन जीकर आध्यात्मिक उन्नति का अनूठा उदाहरण पेश किया। ऐसे संतों और गुरुओं के आदर्शों को अपनाकर ही एक सशक्त और संवेदनशील समाज की कल्पना की जा सकती है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए बताया कि सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने के लिए लगातार बड़े प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में गुरु साहिबान के प्रकाश पर्वों और शहादत दिवसों को राष्ट्रीय स्तर पर भव्य रूप से मनाया जा रहा है, जिससे युवा पीढ़ी अपने स्वर्णिम इतिहास से जुड़ रही है।

राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी विभिन्न गुरुओं के प्रकाशोत्सव और शहीदी दिवसों को सरकारी स्तर पर विशेष सम्मान के साथ आयोजित किया जाता है। इसके अलावा बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना जैसी पहले यह सुनिश्चित करती हैं कि हर वर्ग के लोग धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने आयोजन से जुड़े सभी संतों, प्रबंधकों और सेवादारों का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस गरिमामयी आयोजन में कई गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें