Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » जालौन » Jalaun News: जालौन में पारिवारिक कलह और आपसी तनाव से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jalaun News: जालौन में पारिवारिक कलह और आपसी तनाव से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Facebook
X
WhatsApp

Jalaun News: पारिवारिक तनाव और आपसी कलह ने एक और जिंदगी छीन ली। उरई कोतवाली क्षेत्र के कोच रोड स्थित मैकेनिक नगर में 40 वर्षीय युवक ने घरेलू विवाद से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल बन गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान चंद्रशेखर कुशवाहा पुत्र भगनाथ के रूप में हुई है, जो अमीषा, हाल निवासी नया पटेल नगर, उरई के रहने वाले थे। परिजनों का कहना है कि चंद्रशेखर पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में थे। कुछ समय पहले उनकी पत्नी अपने बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई थी, जिसके बाद से वह गहरे अवसाद में रहने लगे थे।

सोमवार सुबह जब परिवार के लोग चंद्रशेखर के कमरे में पहुंचे तो उन्हें फंदे से लटका पाया। यह नजारा देखकर परिवार के होश उड़ गए और उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। तुरंत ही डायल 112 पर सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय कोतवाली को भी इसकी जानकारी दी गई।

पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही परिजनों से पूछताछ कर पूरी घटना की जानकारी जुटाई। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि पारिवारिक कलह और पत्नी के अलग हो जाने का दुख युवक के आत्महत्या करने का मुख्य कारण हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से घटना की पड़ताल की जा रही है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें