Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: बॉयफ्रेंड के घर में मिला बेटी का शव, पुलिस अफसर बनने का था सपना… दोषी पर हो बुलडोजर एक्शन, पीड़ित पिता की गुहार

Lucknow News: बॉयफ्रेंड के घर में मिला बेटी का शव, पुलिस अफसर बनने का था सपना… दोषी पर हो बुलडोजर एक्शन, पीड़ित पिता की गुहार

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के महानगर इलाके में एक 24 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ एक परिवार को तोड़ दिया, बल्कि पूरे इलाके को भी हिलाकर रख दिया। मृतका के पिता ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग (फांसी) की पुष्टि हुई है, लेकिन जांच अब भी जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अफसर बनना चाहती थी बेटी

हजरतगंज इलाके में रहने वाले प्रेमचंद्र की बेटी ने बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद पुलिस अफसर बनने का सपना देखा था। पिता ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में तेज, समझदार और आत्मविश्वास से भरपूर थी। वह पूरी मेहनत से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। पिता प्रेमचंद्र भावुक होते हुए कहते हैं, “मेरी बिटिया ने कभी हार नहीं मानी। वह बहादुर थी, आत्महत्या जैसी बात हम सोच भी नहीं सकते। दरिंदे पवन ने उसे मार डाला और हमारे बुढ़ापे का सहारा छीन लिया।”

बॉयफ्रेंड के घर से मिला शव

गुरुवार को महानगर थाना क्षेत्र में मृतका का शव उसके बॉयफ्रेंड पवन बरनवाल के घर पर बेड पर पड़ा मिला। मृतका की चचेरी बहन ने बताया कि बुधवार शाम को पवन दुकान पर आया था और मृतका से झगड़े की शिकायत करते हुए उसे अपने साथ चलने को कहा। जब बहन कुछ समय बाद पवन के घर पहुंची, तो देखा कि मृतका बेहोश पड़ी है और पंखे से एक काले रंग का कपड़ा लटक रहा था। शरीर पर कोई भी बाहरी चोट का निशान नहीं था।

उन्होंने बताया कि परिजनों को तुरंत सूचना दी गई और बहन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही पवन फरार हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कह रही आत्महत्या, लेकिन पिता राजी नहीं

एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह के अनुसार, छात्रा की मौत हैंगिंग यानी फांसी से हुई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सभी साक्ष्य एकत्र कर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें आत्महत्या की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और पवन की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं।

मृतका के पिता इस रिपोर्ट को सिरे से नकारते हुए कहते हैं, “मेरी बेटी बहुत बहादुर थी। उसने कभी भी जीवन से हार नहीं मानी थी। ये आत्महत्या नहीं, एक साजिश है। योगी जी से अपील है कि आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जाए, ताकि ऐसे लोगों को सबक मिल सके।”

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें