Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: लखनऊ में स्टीयरिंग फेल होने से पलटा टेंपो, एक यात्री की मौके पर मौत, चालक पुलिस हिरासत में

Lucknow News: लखनऊ में स्टीयरिंग फेल होने से पलटा टेंपो, एक यात्री की मौके पर मौत, चालक पुलिस हिरासत में

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के PGI थाना क्षेत्र में स्टीयरिंग फेल होने से एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हादसे की वजह टेंपो का स्टीयरिंग कट जाना बताया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

चारबाग स्टेशन से यात्रियों को लेकर निकला था टेंपो

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह के वक्त उस समय हुआ जब टेंपो चालक विनोद कुमार चारबाग रेलवे स्टेशन से सवारियों को लेकर PGI क्षेत्र की ओर आ रहा था। टेंपो में उस वक्त तीन से चार यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो साधारण रफ्तार में था, लेकिन जैसे ही वह PGI थाना क्षेत्र के हाईवे पर पहुंचा, उसकी स्टीयरिंग अचानक काम करना बंद कर गई। इससे चालक का वाहन से नियंत्रण पूरी तरह से हट गया और टेंपो सड़क पर ही पलट गया।

स्थानीय लोग मदद के लिए आए आगे

टेंपो के पलटते ही आसपास से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और पलटे हुए टेंपो को सीधा करने की कोशिश की। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद PGI थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

यात्री कन्हैया लाल की मौके पर ही मौत

पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि एक यात्री की हालत बेहद गंभीर थी। बाद में उसकी पहचान गोंडा जिले के रहने वाले कन्हैया लाल के रूप में हुई, जिनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उनकी पहचान जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।

चालक हिरासत में, टेंपो सीज़

PGI थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे का कारण टेम्पो का स्टीयरिंग फेल होकर ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर जाकर पलट गया। यह दुर्घटना तकनीकी कारण से हुई है, इस मामले में ड्राइवर विनोद को हिरासत में ले लिया गया है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें