Home » उत्तर प्रदेश » चन्दौली » Chandauli News: चंदौली के बाघी गाँव में मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Chandauli News: चंदौली के बाघी गाँव में मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Laborer dies under suspicious circumstances in Baghi village of Chandauli
Facebook
X
WhatsApp

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी गांव में रविवार की रात एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अशोक गोंड के रूप में हुई है, जो दिन-रात मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार की जीविका चलाते थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त अशोक घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी सोनी गोंड अपने तीन छोटे बच्चों के साथ सिकंदरपुर स्थित मायके गई हुई थीं। गांव वालों को सोमवार सुबह जब घर में कोई आवाज या हलचल महसूस नहीं हुई, तब जाकर शक हुआ। पड़ोसी जब घर पहुंचे तो अशोक बेहोश पड़े मिले। इसके बाद तुरंत ही गांव के प्रधान प्रतिनिधि दीपक गुप्ता और संदीप यादव को सूचना दी गई। उन्होंने बिना देर किए 108 एंबुलेंस बुलाई और अशोक को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शराब या गर्मी – मौत का कारण बना रहस्य

अशोक की मौत को लेकर गांव में कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोग उनका शराब पीना उनकी मौत का कारण बता रहे हैं तो कुछ इस भीषण गर्मी को जिम्मेदार मान रहे हैं। हालांकि, अब तक मौत का असली कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

अस्पताल में अकेला पड़ा रहा शव

सबसे दर्दनाक दृश्य तब देखने को मिला जब अशोक का शव सीएचसी नौगढ़ में घंटों तक अकेला पड़ा रहा। पुलिस परिजनों के पहुंचने का इंतजार करती रही। इधर, जैसे ही पत्नी और अन्य परिजन पहुंचे, अस्पताल में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चे फूट-फूटकर रोने लगे।

अशोक गोंड एक साधारण मजदूर थे। दिन भर मजदूरी कर जो कुछ कमाते थे, उसी से अपने परिवार का पेट पालते थे। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक दिव्यांग है। अब उनके जाने के बाद पूरा परिवार गहरे संकट में पड़ गया है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें