Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » बुलंदशहर » Bulandshahr News: बिना लाइसेंस चल रही थी देशी घी की फैक्ट्री, FDA की टीम ने मारा छापा

Bulandshahr News: बिना लाइसेंस चल रही थी देशी घी की फैक्ट्री, FDA की टीम ने मारा छापा

FDA raids on Desi Ghee factory running without license
Facebook
X
WhatsApp

Bulandshahr News: जिले के खुर्जा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग (FDA) की टीम ने एक देशी घी की फैक्ट्री पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब जानकारी मिली कि फैक्ट्री बिना आवश्यक मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूटर लाइसेंस के संचालन कर रही थी। इस दौरान फैक्ट्री से घी और क्रीम के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

FDA को मुखबिर से मिली थी सूचना

खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि खुर्जा क्षेत्र में एक मकान के अंदर रचित ट्रेडर्स नाम से एक फर्म नकली और मिलावटी देशी घी तैयार कर रही है। इस सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश पटेल और राम मिलन राणा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

मकान के अंदर फैक्ट्री के रूप में तैयार की गई जगह में देशी घी के साथ-साथ पाउडर भी तैयार किया जा रहा था और इसे आसपास के जनपदों में सप्लाई किया जा रहा था। मौके से जब्त माल का निरीक्षण करते हुए टीम ने पाया कि घी निर्माण का कार्य बिना मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस के किया जा रहा था।

लाइसेंस न होने पर मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई पर रोक

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित व्यापारी के पास फूड लाइसेंस तो था, लेकिन मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूटर लाइसेंस नहीं था। ऐसे में फैक्ट्री को निर्देश दिया गया है कि आवश्यक लाइसेंस बनवाए जाएं। साथ ही, जब तक लाइसेंस प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक घी का उत्पादन और बिक्री दोनों पर रोक लगा दी गई है।

घी और क्रीम के सैंपल लिए गए

टीम द्वारा मौके से घी और क्रीम के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, फैक्ट्री से नकली घी तैयार करने में उपयोग होने वाले किसी भी कैमिकल की बरामदगी नहीं हो सकी है। स्थानीय प्रशासन की निगरानी में अब इस मामले को लेकर विस्तृत जांच की जा रही है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें