Translate Your Language :

Breaking News
Home » ओडिशा » PM Modi Odisha Visit 2025 : PM मोदी ने ओडिशा को दी 50,000 करोड़ की सौगात, लॉन्च किया पूरी तरह स्वदेशी BSNL 4G नेटवर्क

PM Modi Odisha Visit 2025 : PM मोदी ने ओडिशा को दी 50,000 करोड़ की सौगात, लॉन्च किया पूरी तरह स्वदेशी BSNL 4G नेटवर्क

PM Modi Odisha Visit 2025 : PM मोदी ने ओडिशा को दी 50,000 करोड़ की सौगात, लॉन्च किया पूरी तरह स्वदेशी BSNL 4G नेटवर्क
Facebook
X
WhatsApp

PM Modi Odisha Visit 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने ओडिशा दौरे पर 50,000 करोड़ रुपये की मेगा विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से तैयार BSNL 4G नेटवर्क का भी शुभारंभ किया। इस तकनीक के साथ भारत अब विश्व के उन 5 देशों में शामिल हो गया है जिनके पास पूरी तरह से घरेलू टेलीकॉम टेक्नोलॉजी है। पीएम मोदी ने ओडिशा के ब्रह्मपुर से उधना (सूरत) के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और ब्रह्मपुर में एक युवा सम्मेलन को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि ओडिशा अब ‘डबल इंजन’ की सरकार के तहत तेज़ी से तरक्की कर रहा है और यह विकास सिर्फ शहरों तक नहीं, बल्कि गरीब, दलित और आदिवासी वर्गों तक भी पहुँच रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

स्वदेशी 4G नेटवर्क की ऐतिहासिक उपलब्धि

पीएम मोदी ने गर्व से कहा,

“आज हमें गर्व है कि भारत ने स्वदेशी 4G नेटवर्क तैयार कर लिया है। जब पूरी दुनिया 2G-3G में आगे बढ़ रही थी, तब हम पिछड़ रहे थे, लेकिन आज हम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा चुके हैं।”

गरीबों के लिए 4 करोड़ पक्के घर, ओडिशा में नई मंजूरी

पीएम मोदी ने बताया कि केंद्र सरकार अब तक 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर दे चुकी है और ओडिशा में 50,000 नए घरों की मंजूरी दी गई है, जिनमें से अधिकतर आदिवासी समुदाय के लिए होंगे।

सूरत से ओडिशा के लिए सीधी ट्रेन सेवा

सूरत और ओडिशा के बीच सीधी ट्रेन सेवा को उन्होंने ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे प्रवासियों को राहत मिलेगी, क्योंकि बंगाल के बाद सबसे अधिक ओडिया समुदाय सूरत में निवास करता है।

पीएम मोदी का रोड शो

पीएम मोदी का रोड शो झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से लेकर सम्मेलन स्थल तक करीब 2 किमी लंबा था। रास्ते में दोनों ओर 10,000 से अधिक लोग और सांस्कृतिक दल उनका स्वागत करते नज़र आए।

samratnewstv
Author: samratnewstv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें