Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » देश-विदेश » Panna : आबकारी विभाग की छापेमारी में तीन जगहों से अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Panna : आबकारी विभाग की छापेमारी में तीन जगहों से अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Panna : आबकारी विभाग की छापेमारी में तीन जगहों से अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Facebook
X
WhatsApp

Panna : पवित्र नगरी पन्ना में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त पन्ना, मुकेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में मिली शिकायतों के आधार पर तीन अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में देशी शराब जब्त की गई और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पहली कार्रवाई बायपास मोड़ पर की गई, जहां किराने की दुकान चला रहे ध्रुव कुशवाहा (46), निवासी मनोर के पास से 24 पाव देशी सादा शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत लगभग 1800 रुपए आंकी गई। आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दूसरी कार्रवाई आगरा मोहल्ला स्थित पशु चिकित्सालय के सामने की गई, जहां संदीप यादव (45), निवासी आगरा मोहल्ला की दुकान से 20 पाव देशी शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 1500 रुपए बताई गई है। इस पर भी धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया।

तीसरी बड़ी कार्रवाई सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई। डायमंड चौराहा के पास दुकान चला रहे सुनील सिंह राजपूत (34), निवासी छत्रसाल वार्ड के पास से 22 पाव देशी शराब बरामद हुई, और उनके खिलाफ भी वही कानूनी कार्रवाई की गई।

आबकारी विभाग के अनुसार, यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इससे पहले भी रानीगंज मोहल्ला में दो लोगों को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा गया था। विभाग का उद्देश्य पवित्र नगरी पन्ना को अवैध नशे के कारोबार से मुक्त कराना है।

samratnewstv
Author: samratnewstv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें