Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » हमीरपुर » Hamirpur News : मां दुर्गा की प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन, पुलिस अधीक्षक ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा

Hamirpur News : मां दुर्गा की प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन, पुलिस अधीक्षक ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा

Hamirpur News : मां दुर्गा की प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन, पुलिस अधीक्षक ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा
Facebook
X
WhatsApp

Hamirpur News : हमीरपुर जनपद में आज दशहरे के दूसरे दिन माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन किया गया। पूरे जिले में श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और “जय माता दी” के जयकारों के साथ मां दुर्गा को नदी, तालाब और प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थलों पर विदाई दी।शहर और ग्रामीण इलाकों में भक्तों का उत्साह देखने लायक रहा। विसर्जन के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं की टोलियाँ निकलीं, और वातावरण पूरी तरह भक्ति भाव से ओतप्रोत रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

विसर्जन के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने स्वयं विभिन्न विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए घाटों पर गोताखोर, महिला पुलिस बल, और प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। डॉ. शर्मा ने यह भी निर्देश दिए कि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कराई जाए, और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों को सक्रिय रखा जाए।

शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम

प्रशासन और पुलिस की सतर्कता तथा जनता के सहयोग से मां दुर्गा का विसर्जन कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की और सहयोगपूर्ण रवैया अपनाया।

samratnewstv
Author: samratnewstv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें