Home » झारखंड » Godda News : झारखंड के गोड्डा के आदित्य कुमार ने इंडियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हासिल की जीत, राज्य का नाम किया रोशन

Godda News : झारखंड के गोड्डा के आदित्य कुमार ने इंडियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हासिल की जीत, राज्य का नाम किया रोशन

Godda News : झारखंड के गोड्डा के आदित्य कुमार ने इंडियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हासिल की जीत, राज्य का नाम किया रोशन
Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट : सोनू कुमार
लोकेशन – गोड्डा (झारखंड) 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Godda News : राजधानी रांची में 3 से 6 अक्टूबर 2025 तक आयोजित इंडियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड स्थित कुसमरा गांव के युवा आदित्य कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य की इस उपलब्धि ने झारखंड के खेल जगत को एक नई ऊर्जा और दिशा दी है।

यह मुक़ाबला झारखंड और उड़ीसा समेत तीन राज्यों के खिलाड़ियों के बीच आयोजित हुआ था, जिसमें आदित्य ने अपने दमदार पंच और रणनीतिक खेल के दम पर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में विजेता बनने पर आदित्य को ₹21,000 नकद पुरस्कार और स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर पूरे राज्य में खुशी की लहर दौड़ गई है। आदित्य के पिता चंद्रशेखर कुमार ने बेटे की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा,

“यह पूरे झारखंड के लिए गौरव का क्षण है। आदित्य बचपन से ही बॉक्सिंग को लेकर जुनूनी रहा है और आज उसकी मेहनत रंग लाई है।”

स्थानीय लोगों और क्षेत्रवासियों ने भी आदित्य की जीत पर गर्व जताते हुए कहा कि

“कुसमरा जैसे छोटे गांव से निकलकर राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा संसाधनों की नहीं, संकल्प और संघर्ष की मोहताज होती है।“

आदित्य कुमार की यह सफलता झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गई है। राज्य सरकार और खेल विभाग से उम्मीद जताई जा रही है कि वे ऐसे होनहार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, संसाधन और प्रोत्साहन प्रदान करेंगे ताकि भविष्य में झारखंड राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहरा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें