Barabanki News: बाराबंकी पुलिस ने एक चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया कल्टीवेटर, इंजन, इंजन की बॉडी और पानी का पंखा बरामद किया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया गया है।
यह मामला मनोज कुमार पुत्र चंद्रशेखर यादव निवासी ग्राम सराय शाहबाज, थाना घूंघटेर, जनपद बाराबंकी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। मनोज कुमार ने अपनी दुकान के बाहर से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कल्टीवेटर, इंजन, इंजन की बॉडी और एक पानी का पंखा चोरी किए जाने की तहरीर दी थी।
शिकायत के आधार पर थाना घूंघटेर में मुकदमा संख्या 0016/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के आदेश और मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगत राम कनोजिया के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए गए।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त सत्यम प्रजापति पुत्र राम आसरे निवासी जिया थाना कूरेभार जनपद सीतापुर, सुमित पुत्र राकेश कश्यप निवासी भुरकुला थाना महोली जनपद सीतापुर, अभिषेक पुत्र संजीत कश्यप निवासी गुड़िया टोला चौकी कोहना थाना कोतवाली नगर जनपद सीतापुर और सूर्य प्रकाश पुत्र प्रवेश कुमार रावत निवासी लुधौरी थाना रामपुर कला जनपद सीतापुर को 29 जनवरी 2026 को रात करीब 1:15 बजे बेहटा पुलिया से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का पूरा सामान और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से सत्यम प्रजापति पर राजधानी लखनऊ सहित सीतापुर, अयोध्या, सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर जैसे कई जनपदों में एक दर्जन से अधिक, कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ईश्वर दयाल, उपनिरीक्षक आदर्श पांडे, हेड कांस्टेबल रंजन राय, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल अरुण कुमार और कांस्टेबल अरविंद राजभर शामिल रहे।
संवाददाता: रामनिवास पाल











