Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » कुशीनगर » Kushinagar News: कुशीनगर में प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय बुद्धिष्ट कॉन्क्लेव के तहत पेंटिंग, वाद-विवाद और निबन्ध प्रतियोगिताएँ सम्पन्न

Kushinagar News: कुशीनगर में प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय बुद्धिष्ट कॉन्क्लेव के तहत पेंटिंग, वाद-विवाद और निबन्ध प्रतियोगिताएँ सम्पन्न

Facebook
X
WhatsApp

Kushinagar News: कुशीनगर में भगवान बुद्ध की पावन महापरिनिर्वाण स्थली पर 31 मार्च 2026 से 02 अप्रैल 2026 तक आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय बुद्धिष्ट कॉन्क्लेव के अंतर्गत विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर शान्ति उपवन में पेंटिंग, वाद-विवाद और निबन्ध प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें स्थानीय स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों ने बौद्ध दर्शन, शांति, करुणा और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत किया। पेंटिंग के जरिए छात्रों ने बुद्ध के जीवन और उनके संदेशों को चित्रों में उकेरा, वहीं वाद-विवाद और निबन्ध प्रतियोगिता में विचारों की गहराई और समझ स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। दोनों अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में बौद्ध मूल्यों, शांति और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। कुशीनगर में आयोजित यह कार्यक्रम अन्तर्राष्ट्रीय बुद्धिष्ट कॉन्क्लेव का महत्वपूर्ण हिस्सा था, जिसके माध्यम से विश्व शांति का संदेश प्रसारित करने का प्रयास किया गया।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें