Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मथुरा » Mathura News: यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बैलेंस खत्म होने पर भी 3 दिन तक जारी रहेगी बिजली

Mathura News: यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बैलेंस खत्म होने पर भी 3 दिन तक जारी रहेगी बिजली

Facebook
X
WhatsApp

Mathura News: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए एक अहम फैसला लिया है। अब स्मार्ट मीटर में बैलेंस खत्म होते ही बिजली सप्लाई तुरंत नहीं काटी जाएगी। नई व्यवस्था के अनुसार, बैलेंस समाप्त होने के बाद भी उपभोक्ताओं को अधिकतम तीन दिन तक या 200 रुपये तक (दो किलोवाट लोड तक) बिजली की सुविधा मिलती रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उपभोक्ताओं को समय पर सूचना देने की नई व्यवस्था

सरकार ने उपभोक्ताओं को समय रहते अलर्ट करने के लिए पांच स्तर का मैसेज सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत मीटर का बैलेंस 30 प्रतिशत होने पर पहला संदेश भेजा जाएगा। जब बैलेंस 10 प्रतिशत रह जाएगा, तब दूसरा अलर्ट मिलेगा। बैलेंस पूरी तरह खत्म होने पर तीसरा मैसेज भेजा जाएगा। बिजली कटने से एक दिन पहले चौथा संदेश उपभोक्ता को मिलेगा और कनेक्शन कटने के बाद पांचवां मैसेज भेजा जाएगा।

छुट्टियों में बिजली कटौती पर पूर्ण रोक

नई व्यवस्था के तहत रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में किसी भी स्थिति में बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा, भले ही मीटर का बैलेंस समाप्त हो चुका हो। यह निर्णय ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा रविवार को हुई समीक्षा बैठक में लिया गया।

जिन घरों में हाल ही में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, उन्हें अतिरिक्त समय देने का भी प्रावधान किया गया है। ऐसे उपभोक्ताओं को लगभग 15 दिन का कन्वर्जन टाइम मिलेगा और इसके बाद भी 30 दिन तक बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। इस तरह कुल 45 दिनों तक बिजली आपूर्ति जारी रहेगी।

पहले की व्यवस्था से उपभोक्ताओं को हो रही थी परेशानी

इससे पहले स्मार्ट मीटर में बैलेंस खत्म होते ही बिजली तुरंत काट दी जाती थी, जिससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई स्थानों पर इस व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। साथ ही, जनप्रतिनिधियों ने स्मार्ट मीटर में तकनीकी खामियों की जानकारी सरकार तक पहुंचाई थी।

इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने फिलहाल स्मार्ट मीटर की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है और उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से यह नई व्यवस्था लागू की है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें