Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » Lucknow News: भाजपा देश की अर्थव्यवस्था के लिए संकट, प्रधानमंत्री की अपील भाजपा के पतन का ऐलान: अखिलेश यादव

Lucknow News: भाजपा देश की अर्थव्यवस्था के लिए संकट, प्रधानमंत्री की अपील भाजपा के पतन का ऐलान: अखिलेश यादव

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़ा संकट बन चुकी है और प्रधानमंत्री की हालिया अपील भाजपा के पतन का संकेत है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मंगलवार को प्रयागराज में मीडिया से बातचीत करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार बड़े-बड़े दावे करती रही, लेकिन आज देश की अर्थव्यवस्था धराशाई हो गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब भाजपा पिछले 12 वर्षों से केंद्र की सत्ता में है, तो आखिर अर्थव्यवस्था क्यों लड़खड़ा गई और पटरी से क्यों उतर गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और सरकार को जनता से इस तरह की अपील क्यों करनी पड़ रही है, यह खुद भाजपा की विफलता को दर्शाता है।

महिला आरक्षण को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इस विषय पर भी लगातार झूठ बोल रही है। उनका कहना था कि वर्ष 2023 में संसद से पारित होकर कानून बन चुके महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा में और मुख्यमंत्री ने विधानसभा में इस मुद्दे पर कई दावे किए, लेकिन सच्चाई यह है कि भाजपा महिलाओं को आरक्षण देना ही नहीं चाहती। उनके अनुसार भाजपा के मन में महिला आरक्षण को लेकर खोट है।

श्री यादव ने कहा कि जब सरकार को यह समझ में आ गया कि परिसीमन बिल पास नहीं होगा, तब उसने 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल का नोटिफिकेशन जारी किया। उन्होंने इसे भाजपा के पतन का उदाहरण बताते हुए कहा कि जो विधेयक संसद से पहले ही पारित हो चुका था, उसी को लेकर मुख्यमंत्री विधानसभा में प्रस्ताव लेकर आए।

महंगाई और बेरोजगारी पर भी उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई और देश में महंगाई तथा बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता के मूल मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है और देश के लिए खुद एक संकट बन गई है।

पश्चिम बंगाल हत्याकांड और झांसी घोटाले का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के निजी सचिव की हत्या में शामिल आरोपी के भाजपा नेताओं के साथ कथित तस्वीरों को लेकर भी अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरोपी की तस्वीर भाजपा के कई नेताओं के साथ सामने आई हैं और इस तरह के घटिया काम भाजपा से जुड़े लोग ही कर सकते हैं।

उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों के साथ आरोपी की तस्वीरें हैं, उनमें से कुछ लोग मुख्यमंत्री से मिलकर आरोपी को निर्दोष बताने की सिफारिश कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने झांसी में सामने आए 100 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं का करीबी इस मामले में पकड़ा गया है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें