Raja Shivaji BO Day 22: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि फिल्म को हिंदी से ज्यादा मराठी भाषा में बेहतर रिस्पॉन्स मिला। फिल्म में रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया डिसूजा भी अहम भूमिका में नजर आई हैं। अब रिलीज के 22वें दिन फिल्म की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं।
तीसरे हफ्ते के बाद धीमी हुई कमाई
‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और जेनेलिया डिसूजा समेत कई बड़े सितारे नजर आए हैं। फिल्म में रितेश की एक्टिंग और निर्देशन दोनों की काफी चर्चा हो रही है। हालांकि शुरुआती शानदार प्रदर्शन के बाद अब फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई दे रही है।
फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। पहले सप्ताह में फिल्म ने 52.65 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद दूसरे सप्ताह में 24.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ, जबकि तीसरे सप्ताह में फिल्म ने 12.00 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े।
अब Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 22वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन लाखों में सिमट गया। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने डे 22 पर करीब 0.60 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन भारत में 89.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
| अवधि | कलेक्शन |
|---|---|
| वीक 1 | 52.65 करोड़ रुपये |
| वीक 2 | 24.30 करोड़ रुपये |
| वीक 3 | 12.00 करोड़ रुपये |
| डे 22 | 0.60 लाख रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 89.55 करोड़ रुपये |
बॉक्स ऑफिस पर बढ़ा मुकाबला
‘राजा शिवाजी’ को बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है। फिल्म की रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और मोहनलाल की ‘करुप्पू’ सिनेमाघरों में मौजूद हैं। इसके अलावा ‘चांद मेरा दिल’ भी रिलीज हो चुकी है। ऐसे में लगातार बढ़ते कॉम्पिटिशन का असर ‘राजा शिवाजी’ की कमाई पर साफ देखने को मिल रहा है।
स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में फिल्म
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख ने अभिनय के साथ निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली है। रितेश और जेनेलिया डिसूजा के अलावा फिल्म में सलमान खान, संजय दत्त, सिद्धार्थ जाधव, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और भाग्यश्री जैसे कलाकार नजर आए हैं। सभी सितारों के अभिनय को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है।
Author: Shivam Verma
Description










