Kushinagar News: भारतीय जनता पार्टी के मंडल विशुनपुरा की 61 सदस्यीय मंडल कार्यसमिति, शक्ति केंद्र एवं बूथ कार्यसमितियों के सत्यापन को लेकर ब्लॉक सभागार विशुनपुरा में बैठक आयोजित की गई। बैठक मंडल प्रवासी महेश रौनियार की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई।
संगठनात्मक मजबूती पर दिया गया जोर
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रवासी महेश रौनियार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी मजबूत संगठनात्मक संरचना और परिश्रमी कार्यकर्ताओं के बल पर लगातार जमीनी स्तर पर कार्य करती है। पार्टी की संगठनात्मक इकाइयों को और अधिक मजबूत बनाने तथा समय-समय पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से कार्यसमितियों की बैठक और सत्यापन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मंडल विशुनपुरा की 61 कार्यसमितियों, शक्ति केंद्रों के संयोजकों एवं प्रभारियों तथा बूथ समितियों का एक-एक नाम से सत्यापन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के नाम, दायित्व, जन्मतिथि, पूरा पता, मोबाइल नंबर और संबंधित शक्ति केंद्र सहित संगठनात्मक जानकारी का सत्यापन किया गया।
बूथ स्तर के सामाजिक समीकरण पर भी चर्चा
सत्यापन के दौरान बूथ स्तर पर सामाजिक एवं जातीय समीकरण की जानकारी भी ली गई। विभिन्न सामाजिक वर्गों की संख्या के साथ-साथ संबंधित प्रमुख लोगों के नाम और उनके संपर्क विवरण पर भी चर्चा की गई। संगठन की जमीनी स्थिति को बेहतर तरीके से समझने और बूथ स्तर पर कार्य को व्यवस्थित करने के लिए इन जानकारियों को महत्वपूर्ण बताया गया।
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर
महेश रौनियार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, समर्पण और निष्ठा के बल पर विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब अधिक समय शेष नहीं है। ऐसे में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी के निर्देशानुसार सुनियोजित ढंग से कार्य करना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ संगठन के माध्यम से ही आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी विजय हासिल की जा सकती है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर कार्य करने की आवश्यकता है।
बैठक में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री विवेक पांडेय ने किया। इस अवसर पर कार्यालय मंत्री सुदर्शन पाल, मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष संजय राय, श्रीकांत जायसवाल, पारस यादव, संजीव उपाध्याय, सिद्धार्थ कुशवाहा, मंडल महामंत्री जवाहर प्रसाद पाल, मंडल मंत्री छेदी शर्मा, मनोज कुमार, पूनम कुशवाहा, जितेंद्र यादव, योगेंद्र चौहान, दुर्गावती कुशवाहा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र उर्फ भोला जायसवाल, शिवकुमार गोस्वामी, धनंजय तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता, ऊगानी देवी, नरेंद्र तिवारी और नंदकिशोर चौहान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा शक्ति केंद्र संयोजक शैलेश गिरी, हीरालाल कुशवाहा, कुंज बिहारी, शौखलाल गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, अजय पासवान, अनिरुद्ध पाल, नागेंद्र शर्मा, अमरिंदर मिश्रा, वीरेंद्र पाल और वीरेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक में सहभागिता की।
Author: Shivam Verma
Description










