Home » देश-विदेश » बांग्लादेश में हिंसा और आगजनी पर गरमाई सियासत, पीएम तारिक रहमान ने भारत और शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप

बांग्लादेश में हिंसा और आगजनी पर गरमाई सियासत, पीएम तारिक रहमान ने भारत और शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप

Facebook
X
WhatsApp

बांग्लादेश में जारी राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा के बीच देश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना शुरू कर दिया है। लालमोनिरहाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रहमान ने भारत का सीधा नाम लिए बिना विवादित बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग देश में आगजनी और हत्याएं करवा रही है। रहमान का दावा है कि ये सब गतिविधियां सीमा पार बैठे उनके आकाओं को खुश करने के लिए की जा रही हैं, ताकि देश की शांति को भंग किया जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दूसरी ओर, देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिसंबर में किसी भी कीमत पर बांग्लादेश लौटने का ऐलान कर दिया है। अपनी इस वापसी को पुख्ता करने के लिए उन्होंने बांग्लादेश सरकार से नया पासपोर्ट और नेशनल आईडी कार्ड की मांग की है। हसीना के वकीलों और कानूनी टीम ने इसके लिए नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग से दोबारा संपर्क किया है। उनके इस कदम से बांग्लादेश की मौजूदा सियासत में हलचल तेज हो गई है और वहां का राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो चुका है।

शेख हसीना की वापसी की सुगबुगाहट के बीच अवामी लीग द्वारा बुलाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान बांग्लादेश के कई हिस्सों में भयंकर हिंसा भड़क उठी। गोपालगंज और ढाका समेत कई इलाकों में देसी बम धमाके, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर राष्ट्रीय राजमार्गों को जाम कर दिया और टायर जलाकर अपना विरोध जताया। बिगड़ते हालातों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कई जिलों में भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है।

राजधानी ढाका में भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं जहां रेलवे परिचालन और बस सेवाओं को सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से निलंबित करना पड़ा है। खिलगांव और धोलैरपार जैसे इलाकों में हुए बम धमाकों में कई आम नागरिक घायल हो गए हैं। इसके अलावा, गाजीपुर की कासिमपुर सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने भी सुरक्षा का हवाला देते हुए सेना और पुलिस से अतिरिक्त सुरक्षा की गुहार लगाई है, क्योंकि इस जेल में कई हाई-प्रोफाइल कैदी बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें