लोकेशन: तहसील फतेहपुर, जिला बाराबंकी
रिपोर्टर : रोहित कुमार
Barabanki News : बाराबंकी जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में आज बोधिसत्व डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी के परिनिर्वाण दिवस पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अपना दल एस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सचिव श्री अशोक पटेल ने इस अवसर पर बताया कि डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी ने 4 नवंबर 1995 को अपना दल की स्थापना की थी। उन्होंने जीवनभर पिछड़ों, दलितों और शोषितों के लिए संघर्ष किया तथा सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उनका यह संघर्ष आज भी अपना दल एस के सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। श्री अशोक पटेल ने डॉक्टर सोनेलाल पटेल को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश सचिव डॉ. नीरज पटेल, जिला अध्यक्ष श्री विनय प्रकाश वर्मा, वरिष्ठ सदस्य राम बरन वर्मा, निरंकार जी, डॉ. इंद्रपाल सिंह, सफीक अहमद अंसारी, धर्मेंद्र वर्मा, मो. वकील, शिवकुमार, सुनील कुमार, डॉ. अनुज कुमार, इन्द्र बहादुर वर्मा, आशीष वर्मा, सुरेन्द्र सिंह यादव, अर्जुन सिंह सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
इस आयोजन के माध्यम से बोधिसत्व डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी के सामाजिक न्याय के प्रति किए गए कार्यों को याद किया गया और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
