Barabanki News: तहसील फतेहपुर के अंतर्गत ग्राम करंधा के निवासी अभिषेक वर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर आयकर विभाग (Income Tax Department) में चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी और गर्व का माहौल देखा जा रहा है।
अभिषेक वर्मा की सफलता की खबर मिलते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीण परिवेश से निकलकर इस प्रतिष्ठित पद तक पहुंचने की उनकी यात्रा क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर उभरी है।

अभिषेक ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने बताया कि लगातार मेहनत और सही दिशा में प्रयास करने से ही यह मुकाम हासिल हो सका है।
इस अवसर पर अपना दल एस के प्रदेश सचिव डॉ. नीरज पटेल, जिला अध्यक्ष विनय प्रकाश वर्मा और जिला उपाध्यक्ष अनूप वर्मा ने अभिषेक वर्मा को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।
अभिषेक वर्मा की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोग इसे एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रहे हैं।
ब्यूरो चीफ: रोहित कुमार
Author: Shivam Verma
Description










