Translate Your Language :

Breaking News
Delhi News: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार, CJI सूर्यकांत बोले- ज्यादा भावुक न हों गौ रक्षा के दावों के बीच जैसलमेर से सामने आई भयावह तस्वीर, 500 से अधिक गायों के सड़े शव मिलने से मचा हड़कंप Cockroach Janta Party: वेबसाइट बंद, सुप्रीम कोर्ट में याचिका; अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी? आंदोलन का दिया बड़ा संकेत UP News: सड़क पर नमाज को लेकर मौलाना साजिद रशीदी का बयान, बोले- “सड़क पाक जगह नहीं, वहां नमाज नहीं हो सकती” Raja Shivaji BO Day 22: ‘दृश्यम-3’ और नई फिल्मों के बीच धीमी पड़ी ‘राजा शिवाजी’ की रफ्तार, लाखों में सिमटा कलेक्शन UP News: भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच प्रयागराज में गहराया जल संकट, 10 किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: बदलते वैश्विक समीकरणों पर सुनील सिंह का बयान, कहा – एकतरफा दबाव की राजनीति अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Lucknow News: बदलते वैश्विक समीकरणों पर सुनील सिंह का बयान, कहा – एकतरफा दबाव की राजनीति अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हालात पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि वैश्विक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है और एकतरफा दबाव की राजनीति अब अधिक समय तक टिकने वाली नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्तमान परिस्थितियां यह संकेत दे रही हैं कि विश्व व्यवस्था में संतुलन की नई दिशा तय हो रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ईरान के रुख को बताया बड़ा संकेत

सुनील सिंह ने कहा कि जब ईरान जैसे देश ने अमेरिका और इजरायल को पसीने छुड़ा दिए, तो यह उन देशों के लिए स्पष्ट संदेश है जो खुद को दुनिया का ठेकेदार समझते हैं। उनके अनुसार, यह घटनाक्रम दर्शाता है कि अब छोटे या क्षेत्रीय देश भी वैश्विक शक्तियों को चुनौती देने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यदि हालात इसी दिशा में आगे बढ़ते रहे, तो रूस और चीन जैसे देश अमेरिका के वर्चस्व को पूरी तरह चुनौती दे सकते हैं। सुनील सिंह के अनुसार, यह स्थिति अंतरराष्ट्रीय राजनीति में शक्ति संतुलन के नए समीकरण पैदा कर सकती है।

भारत को आत्मनिर्भर नीति अपनाने की सलाह

लोकदल अध्यक्ष ने भारत की विदेश नीति को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि भारत को अब किसी अन्य देश के इशारों पर चलने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उसे अपनी मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मसम्मान के आधार पर निर्णय लेने चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि चाहे अमेरिका हो या कोई अन्य देश, भारत को किसी के सामने झुकने की जरूरत नहीं है।

सुनील सिंह ने केंद्र सरकार को आगाह करते हुए कहा कि देशहित को सर्वोपरि रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विदेश नीति में किसी भी प्रकार का दबाव या झुकाव भारत की संप्रभुता के खिलाफ होगा और इसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें