Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » बाराबंकी » Barabanki News: होली पर बाराबंकी में प्रवर्तन दल की कड़ी कार्रवाई, 10 वाहनों के चालान

Barabanki News: होली पर बाराबंकी में प्रवर्तन दल की कड़ी कार्रवाई, 10 वाहनों के चालान

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर होली पर्व के मद्देनजर जनपद बाराबंकी में सड़क सुरक्षा और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने को देखते हुए विभाग ने सुगम और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस अभियान के तहत प्रवर्तन दल की टीमें सड़कों पर सक्रिय रहीं और हाइवे पर यात्री वाहनों की कड़ी जांच की गई। विशेष रूप से लंबी दूरी की बसों में दो ड्राइवर की अनिवार्यता को लेकर सख्ती बरती गई। साथ ही वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग, मर्यादित व्यवहार, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाने के संबंध में जागरूक किया गया।

लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर सघन चेकिंग

सोमवार को लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अंकिता शुक्ला और यात्री मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी के नेतृत्व में टीम ने करीब 35 वाहनों की गहन जांच की। जांच के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।

जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 10 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्री सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की अपील

अभियान के दौरान एआरटीओ ने यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर परिवहन विभाग की हेल्पलाइन नंबर 18001800151 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे सुरक्षित यात्रा के लिए नियमों का पालन करने में प्रशासन का सहयोग करें।

ब्यूरो चीफ: रोहित कुमार

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें