Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » चन्दौली » Chandauli News: चंदौली में बस मालिक की हत्या पर गरमाई सियासत, अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Chandauli News: चंदौली में बस मालिक की हत्या पर गरमाई सियासत, अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Politics heats up over the murder of a bus owner in Chandauli
Facebook
X
WhatsApp

Chandauli News: धानापुर कस्बे में दिनदहाड़े हुए बस मालिक राजकुमार यादव उर्फ मूटून यादव की हत्या ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा रोष जताते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठाया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर सरकार को घेरते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री को अब मान लेना चाहिए कि उत्तर प्रदेश की सत्ता अपराधियों के हाथ में चली गई है।” उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी शासन व्यवस्था से बेहतर तो अराजकता होती है, जहाँ जनता कम से कम किसी भ्रम में तो नहीं रहती।

जातीय साजिश का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस हत्या को जातीय साजिश करार देते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोगों और पुलिस का गठजोड़ खास जाति के लोगों को निशाना बना रहा है। उन्होंने दावा किया कि हत्या की साजिश इस हद तक गई कि पीड़ित की सुरक्षा तक हटवा दी गई थी।

अखिलेश ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “सत्ताधारी मानते हैं कि जब उनकी सरकार है, तब न तो कोई जांच होगी और न कोई पकड़ा जाएगा। CCTV के सबूत होने के बावजूद जब आरोपी गिरफ्त से बाहर है, तो न्याय की क्या उम्मीद की जा सकती है?”

न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

सपा अध्यक्ष ने कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी चेताया कि अगर शासन ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया तो यह माना जाएगा कि वह भी इस अपराध में शामिल है। “हमारी साफ मांग है कि हत्यारे, संलिप्त पुलिसकर्मी और भाजपा से जुड़े माफियाओं को किसी भी हालत में बख्शा न जाए,” अखिलेश यादव ने कहा।

समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मृतक राजकुमार यादव के घर पहुँचा और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी जांच रिपोर्ट सपा प्रमुख को सौंपने की बात कही है।

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लेते हुए कटाक्ष किया कि “अगर लखनऊ में बैठकर वो कुछ नहीं कर सकते तो चंदौली को ही राजधानी घोषित कर दें। कम से कम जनता को माफियाओं की गोलियाँ तो नहीं झेलनी पड़ेंगी।”

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें