Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » Greater Noida News: दो साल के इश्क का ‘खूनी’ अंत, ग्रेटर नोएडा में साउथ कोरियन युवक की हत्या

Greater Noida News: दो साल के इश्क का ‘खूनी’ अंत, ग्रेटर नोएडा में साउथ कोरियन युवक की हत्या

Facebook
X
WhatsApp

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-150 से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक साउथ कोरियन युवक की उसकी प्रेमिका ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने मणिपुर की रहने वाली आरोपी युवती लुंजेना पमाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जिसमें कई अहम खुलासे हुए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सेक्टर-150 की सोसाइटी में वारदात

पुलिस के अनुसार यह घटना एटीएस पायस हाइडवे सोसाइटी, सेक्टर-150 में हुई। मृतक की पहचान मिस्टर डक जी युह (Mr Duck Jee Yuh) के रूप में हुई है, जो साउथ कोरिया का निवासी था। वह ग्रेटर नोएडा में रहकर एक प्रसिद्ध मोबाइल कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

घटना की जानकारी पुलिस को 4 जनवरी 2026 को उस समय मिली, जब युवक को मृत अवस्था में ग्रेटर नोएडा के जिम्स (GIMS) अस्पताल लाया गया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

दो साल से लिव-इन में रह रहे थे दोनों

पूछताछ में आरोपी युवती ने बताया कि वह और मृतक पिछले करीब दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों के बीच अक्सर शराब के नशे में विवाद होते रहते थे। घटना वाले दिन भी दोनों ने साथ में शराब पार्टी की थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा बढ़ गया।

पुलिस के मुताबिक विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर युवती ने प्रेमी के सीने पर चाकू से वार कर दिया। वार बेहद गहरा था, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हो गया।

घटना के बाद घायल अवस्था में युवती ही अपने प्रेमी को जिम्स अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी युवती अस्पताल में ही मौजूद थी। उसने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में विवाद के दौरान युवक उसके साथ मारपीट कर रहा था, जिसके जवाब में उसने चाकू चला दिया।

हत्या का मामला दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है और विवाद की असली वजह क्या थी। ग्रेटर नोएडा पुलिस का कहना है कि यह वारदात प्रेम संबंध और नशे में हुए विवाद का गंभीर परिणाम है, जिसे कानूनन गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा गया है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें