Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » हापुड़ » Hapur News: हापुड़ में गर्भवती महिला पर दहेज के लिए जानलेवा हमला, पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Hapur News: हापुड़ में गर्भवती महिला पर दहेज के लिए जानलेवा हमला, पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Facebook
X
WhatsApp

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर जानलेवा हमला करने, गला दबाकर हत्या का प्रयास करने और लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी थी। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसे लगातार प्रताड़ित किया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति उसे अपने दोस्तों और उनके जीजा के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था, जिसका उसने विरोध किया।

गर्भावस्था में भी नहीं रुकी प्रताड़ना

पीड़िता ने बताया कि वह करीब तीन माह की गर्भवती थी, इसके बावजूद ससुराल पक्ष ने उसके साथ क्रूर व्यवहार जारी रखा। आरोप है कि उसे जान से मारने की कोशिश की गई और उसके पेट पर लात मारी गई, जिससे उसकी और गर्भ में पल रहे शिशु की जान को खतरा पैदा हो गया।

चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महिला की शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने पति रितिक पुंडीर, ससुर ओमपाल सिंह, सास जगवती और देवर कार्तिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें