Translate Your Language :

Breaking News
Avimukteshwaranand: अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ीं मुश्किलें, पॉक्सो केस में मेडिकल रिपोर्ट से यौन शोषण की पुष्टि, कोर्ट में कल सुनवाई CM Yogi’s Japan visit: टोक्यो में गूंजा यूपी का नाम! सेमीकंडक्टर से डेटा सेंटर तक, सीएम योगी ने दिया निवेश का खुला न्यौता Lucknow News: सनक, नफरत या कुछ और… लखनऊ के आशियाना में बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े बंद कमरे में दर्ज बयान के बाद FIR: अविमुक्तेश्वरानंद पर POCSO एक्ट के तहत मामला, अदालत ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश Barabanki News: स्टार नाइट में छाए दर्शन रावल, श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में उमड़ा छात्र उत्साह Raebareli News: रायबरेली में प्रेमी युगल ने पेड़ से लटककर दी जान, क्षेत्र में हड़कंप

Home » उत्तर प्रदेश » झाँसी » Jhansi News: नगर पालिका अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

Jhansi News: नगर पालिका अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

Facebook
X
WhatsApp

Jhansi News: झांसी जिले के बरुआसागर कस्बे में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला कुशवाहा के घर लाखों रुपये की चोरी की वारदात हुई। चोर ने घर में घुसकर नकदी और कीमती जेवरात चुरा लिए और फरार हो गया। खास बात यह रही कि चोर की सभी हरकतें घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हो गईं, जिससे पुलिस को अब बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह घटना बरुआसागर के मतवाना मोहल्ले की है, जो नगर का प्रमुख इलाका माना जाता है। नपा अध्यक्ष सुशीला कुशवाहा अपने परिवार के साथ यहीं निवास करती हैं। रात के अंधेरे में चोर बड़ी ही चालाकी से घर में दाखिल हुआ और अलमारी में रखे लाखों रुपये के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर गया। सुबह जब परिजन जागे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला, और अलमारी टूटी हुई थी।

CCTV फुटेज से मिले सुराग

घटना की सूचना मिलते ही बरुआसागर थाना प्रभारी शिवजीत सिंह राजावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की गंभीरता से जांच शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें चोर की तस्वीरें और उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड हो गई हैं। अब पुलिस उन्हीं फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अमर सिंह कुशवाहा ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि, “नगर में लगातार बढ़ती चोरी और आपराधिक घटनाएं आम लोगों में डर का माहौल बना रही हैं। अगर अध्यक्ष के घर पर भी ऐसी वारदात हो सकती है तो आम जनता कैसे सुरक्षित महसूस करेगी?” उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

थाना प्रभारी शिवजीत सिंह ने बताया कि, “हमें चोर की तस्वीरें मिली हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कुछ संदिग्धों की पहचान की जा रही है। बहुत जल्द चोर को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।”

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें