Translate Your Language :

Breaking News
Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी Hapur News: हापुड़ में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच Meerut News: मेरठ में स्कूल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप, बच्चों और अभिभावकों की हुई स्वास्थ्य जांच Gonda News: गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, 1200 से 1300 रुपये में सिलेंडर देने का दावा, वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोश Lucknow News: कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे सवार Lucknow News: ‘बाम्बे पावभाजी’ पर आयकर विभाग का सर्वे, ‘पेटपूजा ऐप’ के जरिए 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Home » उत्तर प्रदेश » Kushinagar News: बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, पिता को दी मुखाग्नि, श्मशान घाट पर भर आईं सबकी आंखें

Kushinagar News: बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, पिता को दी मुखाग्नि, श्मशान घाट पर भर आईं सबकी आंखें

Facebook
X
WhatsApp

Kushinagar News: परंपराओं की जकड़न और रूढ़िवादी सोच को पीछे छोड़ते हुए रामकोला नगर पंचायत की एक बेटी ने वह कर दिखाया जो आज भी कई लोग सोचने से कतराते हैं। पिता के निधन के बाद जब अंतिम संस्कार का समय आया, तो बेटी ने सामने आकर अपने पिता को मुखाग्नि दी। यह दृश्य देखकर श्मशान घाट पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें भर आईं। यह घटना सिर्फ एक बेटी की हिम्मत की नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने वाली मिसाल बन गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कैंसर से जूझ रहे थे पूर्व सभासद

रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12, मां धर्म समधा नगर निवासी पूर्व सभासद हर्ष सूरी का 47 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से कैंसर से पीड़ित थे और गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। तीन दिन पहले डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

हर्ष सूरी 2002 में हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक संयोजक बनाए गए थे और अपने कार्यकाल में उन्होंने ईमानदारी और निष्ठा से काम किया। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। उनके सहज और विनम्र स्वभाव के कारण क्षेत्र के लोग उन्हें बेहद सम्मान की दृष्टि से देखते थे।

बेटी हनी ने निभाया धर्म

हर्ष सूरी के निधन के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी नीतू और इकलौती बेटी हनी का रो-रोकर बुरा हाल था। लेकिन इसी बेटी ने दुख की इस घड़ी में हिम्मत दिखाई और जब पिता की अर्थी उठाने की बात आई, तो वह आगे बढ़कर अर्थी को कांधा दिया।

श्मशान घाट पर जब बेटी ने विधि-विधान से अपने पिता का अंतिम संस्कार करते हुए मुखाग्नि दी, तो वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। यह दृश्य भावनात्मक तो था ही, साथ ही समाज को एक नई दिशा देने वाला भी था।

लोगों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व सभासद हर्ष सूरी के निधन की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक का माहौल हो गया। श्मशान घाट पर उनके अंतिम संस्कार में क्षेत्र के कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूल बदन कुशवाहा, रामकोला नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, भाजपा नेता अनूप श्रीवास्तव, कमल राज मधोक, कमल कोहली, अनिल कोहली, दीपक तुलस्यान, सौरभ तुलस्यान, मनीष तुलस्यान, रंजीत अग्रवाल, राजू केडिया, मनजीत, संजय, गोविंद अग्रवाल, परमेंद्र राव और रमेश कुमार सहित कई लोगों ने हर्ष सूरी को श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें