Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » कुशीनगर » Kushinagar News: ग्राम प्रहरी सम्मेलन में चौकीदारों को मिली आवश्यक सामग्री, पुलिस अधीक्षक ने दिए सतर्कता के निर्देश

Kushinagar News: ग्राम प्रहरी सम्मेलन में चौकीदारों को मिली आवश्यक सामग्री, पुलिस अधीक्षक ने दिए सतर्कता के निर्देश

Facebook
X
WhatsApp

Kushinagar News: रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा जनपद के समस्त थानों के चौकीदारों के साथ ग्राम प्रहरी सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने चौकीदारों से गौ तस्करी, चोरी, नकबजनी, अवैध शराब तस्करी तथा अन्य संगीन अपराधों की रोकथाम के संबंध में संवाद किया। उन्होंने चौकीदारों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सूचना तंत्र को मजबूत करें और ग्रामीण स्तर पर सतर्कता बनाए रखें।

ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने पर जोर

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने चौकीदारों को रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण में ग्राम प्रहरी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और समय पर दी गई सूचनाएं बड़ी घटनाओं को रोकने में सहायक साबित होती हैं।

सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकीदारों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं और कार्य में आने वाली बाधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को चौकीदारों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

200 चौकीदारों को वितरित की गई सामग्री

चौकीदारों के मनोबल में वृद्धि और कर्तव्यों के निर्वहन में सुगमता के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा कुल 200 चौकीदारों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इनमें 188 पुरुष एवं 12 महिला चौकीदार शामिल रहे। सभी को टिफिन, सीटी, डोरी एवं टार्च प्रदान की गईं।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें