Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » कुशीनगर » Kushinagar News: कुशीनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों का साक्षात्कार, एसपी केशव कुमार ने परखा ज्ञान और अनुशासन

Kushinagar News: कुशीनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों का साक्षात्कार, एसपी केशव कुमार ने परखा ज्ञान और अनुशासन

Facebook
X
WhatsApp

Kushinagar News: कुशीनगर पुलिस कार्यालय में चल रहे प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों के साक्षात्कार के क्रम में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने स्वयं प्रशिक्षुओं का साक्षात्कार लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु आरक्षियों के ज्ञान, अनुशासन और व्यावहारिक पुलिसिंग की समझ का गहन मूल्यांकन किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

साक्षात्कार के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षुओं से पुलिस नियमावली, कानून की विभिन्न धाराओं और फील्ड ड्यूटी से जुड़ी महत्वपूर्ण बारीकियों पर प्रश्न पूछे। साथ ही, उनके प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई कार्यप्रणाली और व्यवहारिक दक्षता को भी परखा गया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को वास्तविक पुलिसिंग के लिए तैयार करना और उनकी क्षमताओं का आकलन करना रहा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने प्रशिक्षु आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण काल में सीखा गया अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा ही भविष्य में फील्ड में बेहतर और संवेदनशील पुलिसिंग का आधार बनता है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को एक जिम्मेदार, ईमानदार और संवेदनशील पुलिसकर्मी बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइन तमकुहीराज जयंत कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें