Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर खीरी » Lakhimpur Kheri News: 25वीं विराट पदयात्रा में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, लाखों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

Lakhimpur Kheri News: 25वीं विराट पदयात्रा में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, लाखों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

Facebook
X
WhatsApp

Lakhimpur Kheri News: जनपद में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित 25वीं विराट कीर्तनमयी पदयात्रा ने भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। शहर की पुरानी गल्ला मंडी स्थित सुभाष पार्क से प्रारंभ हुई इस भव्य पदयात्रा में लाखों श्रद्धालु केसरिया ध्वज हाथों में लेकर शामिल हुए और पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” व “बजरंग बली” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रशासनिक मुस्तैदी

पदयात्रा को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने स्वयं मोर्चा संभाला। सीडीओ अभिषेक कुमार ने विधायक योगेश वर्मा के साथ पदयात्रा मार्ग और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया तथा सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहने के निर्देश दिए।

भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। लगभग 9 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा के दौरान पेयजल, स्वच्छता और पोर्टेबल शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए हलवा, शरबत, फल और पानी का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने चार एम्बुलेंस तैनात कर रखी थीं, जो पूरे मार्ग पर सतर्कता के साथ सेवाएं देती रहीं।

यात्रा का समापन और सुरक्षा प्रबंध

यह पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एलआरपी चौराहा पहुंची, जहां से श्रद्धालु सीतापुर रोड स्थित गुलरीपुरवा के बालाजी हनुमान मंदिर पहुंचे। मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

पदयात्रा के दौरान सीतापुर रोड पर यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया। सीतापुर और लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया, जिसके चलते कई वाहन चालकों को 15 किलोमीटर से अधिक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें