Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: नाका बाजार में भीषण आग, दो इलेक्ट्रॉनिक गोदाम जलकर राख, लाखों का नुकसान

Lucknow News: नाका बाजार में भीषण आग, दो इलेक्ट्रॉनिक गोदाम जलकर राख, लाखों का नुकसान

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक दो इलेक्ट्रॉनिक गोदामों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में गोदामों से घना धुआं उठने लगा, जिससे आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। हालात बिगड़ते देख लोगों ने तुरंत डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही हजरतगंज और आलमबाग फायर स्टेशन से दमकल की दो-दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शुरुआती दौर में आग का प्रकोप इतना अधिक था कि दमकल कर्मियों को बाहर से ही पानी की बौछार करनी पड़ी। आग की तीव्रता और धुएं के कारण अंदर प्रवेश करना संभव नहीं हो पा रहा था।

शटर तोड़कर अंदर पहुंची टीम

लगातार प्रयासों के बाद जब धुएं की तीव्रता कुछ कम हुई, तब दमकल कर्मियों ने गोदाम का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद आग बुझाने की कार्रवाई को तेज किया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

लाखों का सामान जलकर खाक

इस हादसे में गोदाम के अंदर रखा लगभग सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। फायर विभाग के एफएसओ राम कुमार राठव ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई थी। मौके पर पहुंचने पर आग विकराल रूप ले चुकी थी, जिसके चलते अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को भी बुलाना पड़ा।

उन्होंने बताया कि गोदाम का शटर बंद होने के कारण अंदर पहुंचने में दिक्कत हुई, लेकिन शटर तोड़कर टीम ने सफलतापूर्वक आग पर नियंत्रण पा लिया।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें